{"_id":"58fc492e4f1c1bf4468b45a6","slug":"chandigarh-body-builder-bunty-selected-for-mister-india-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्टर वर्ल्ड में दुनिया के बॉडी बिल्डरों को टक्कर देने को तैयार ये होनहार, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस्टर वर्ल्ड में दुनिया के बॉडी बिल्डरों को टक्कर देने को तैयार ये होनहार, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ का बॉडी बिल्डर बंटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्टर वर्ल्ड में दुनिया भर के बॉडी बिल्डरों को टक्कर देने जा रहा है चंडीगढ़ का ये होनहार। इसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सप्लीमेंट से तो हर कोई बॉडी बना सकता है, लेकिन कसरत और मानसिक एकाग्रता से बॉडी बनाना सबसे मुश्किल काम है।
यह कहना है बॉडी बिल्डर बंटी का, जोकि मिस्टर वर्ल्ड में भारत की ओर से हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 30 अप्रैल को इंग्लैंड में होनी है। इससे विश्व भर के बॉडी बिल्डर हिस्सा लेंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए देश भर के बॉडी बिल्डर पूरे साल इंतजार करते हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए वह कड़ी मेहनत करते हैं।
नेशनल चैंपियनशिप में जीत अहम
बंटी ने बताया कि देश भर में कई तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के बाद नेशनल चैंपियनशिप में अपना हुनर दिखाना पड़ता है। इसमें विभिन्न चरणों को जीतने के बाद फेडरेशन की ओर से एक बॉडी बिल्डर का चयन किया जाता है।
विज्ञापन
बिना सप्लीमेंट के बनाई बॉडी
बंटी ने बताया कि उन्हें शुरू से ही बॉडी बिल्डर बनने का क्रेज रहा है। लेकिन घर के हालात ठीक नही थे। पिता जी के निधन के बाद दो बहनों की जिम्मेदारी के कारण एक प्राइवेट जॉब की। इसके साथ-साथ इस खेल के प्रति भी लगाव रहा।
बंटी ने कहा कि तीन साल पहले ही बॉडी बनानी शुरू की। इसके लिए किसी तरह का कोई सप्लीमेंट नहीं लिया। साधारण डाइट ली, देसी घी के बिना मेरा खाना नहीं होता है। हर हरी सब्जी में देसी घी डाल कर खाता हूं। फ लाहार के आहार के बाद जिम में कई कई घंटों पसीना बहाया।
नशे से बचे युवा
बंटी ने कहा कि आजकल की युवा पीढ़ी नशे की लत में जल्द ही पड़ जाती है। इससे युवकों को निकालने की जरूरत है। युवकों अधिक से अधिक खेल की ओर ध्यान लगाना चाहिए, जिससे कि वह गलत संगत में पड़ने की बजाय अपना शरीर स्वस्थ बनाएं।