फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh board of Trade election, election news, chandigarh news, hindi news, amar ujala news

चंडीगढ़ व्यापार मंडल चुनाव, चुना गया प्रधान पद का उम्मीदवार

Mon, 07 Mar 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Mar 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
chandigarh board of Trade election, election news, chandigarh news, hindi news, amar ujala news
चुनाव - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन एक गुट ने मंडल के प्रधान पद के लिए अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। फाउंडर चेयरमैन जोगिंदर सिंह साहनी के घर पर बैठक बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से कैलाश चंद जैन को चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर साहनी ने कहा कि कैलाश जैन के नेतृत्व में  व्यापार मंडल बेहतर काम करेगा। वरिष्ठ व्यापारी नेता रवि प्रकाश कांसल ने कहा कि चंडीगढ़ व्यापार मंडल में बदलाव होना चाहिए और इसी के मद्देनजर कैलाश जैन को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया । उन्होंने कहा कि कैलाश जैन एक सर्वमान्य चेहरा हैं। मिलजुल कर व्यापार मंडल का मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर दिग्विजय कपूर ने कहा कि चंडीगढ़ व्यापार मंडल जिस उद्देश्य से बनाया गया था वह उद्देश्य ही खत्म होता जा रहा है। संस्था की बेहतरी के लिए उसके नेतृत्व में परिवर्तन होना जरूरी है। कैलाश जैन ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर गुरचरण सिंह साहनी, धर्मपाल गुप्ता, प्रेम कुमार, भीमसैन अग्रवाल, विरेंद्र गुलेरिया, रमेश चंद खंडेलवाल, पवन गर्ग, धर्म बहादुर जैन, रामलाल, बलजीत ढिल्लों, प्रदीप शर्मा, रमेश चंद्र, दीपक मित्तल, अजय गुप्ता, तेजबंश सिंह, राजिंद्र जैन, जगदीश सेठी, महीपाल शर्मा, राकेश गर्ग, कृष्णलाल जेठी, संजय पुरी, ललित गुप्ता, अश्विनी कुमार जैन, अशोक कुमार, सतबीर गर्ग, ए.के. माथुर, जेपी. खन्ना, विनोद अग्रवाल, शीशपाल गर्ग, श्यामलाल, अरुण गुप्ता, रमेश जैन,  खुर्शीद अली, तुलसीराम सिंगला आदि सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed