फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh BJP sent legal notice to Sonia Gandhi

चंडीगढ़: भाजपा ने सोनिया गांधी को भेजा कानूनी नोटिस, पीएम मोदी की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

Fri, 22 May 2020 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh BJP sent legal notice to Sonia Gandhi
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने और उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ भाजपा इकाई ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के सोशल मीडिया टीम के प्रमुख और मुंबई स्थित ट्विटर इंडिया के हेड अमित अग्रवाल को कानूनी नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने भाजपा चंडीगढ़ इकाई की ओर से स्पष्ट किया है कि कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री मोदी पर पीएम केयर फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


सूद ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा गत दिनों किए गए ट्वीट्स बिल्कुल निराधार हैं। इससे भाजपा पार्टी का हर सदस्य आहत हुआ है। सूद ने कांग्रेस के उस ट्वीट को भी निराधार बताया, जिसमें आरोप लगाए गए हैं कि प्रधानमंत्री ने पीएम केयर फंड को निजी कारणों के लिए उपयोग में लाए हैं।

भेजे गए नोटिस में सूद ने साफ शब्दों में कहा है कि पीएम केयर फंड एक चैरिटेबल फंड है। कोरोना के खिलाफ जंग में इसका उपयोग करना ही उद्देश्य है। इसके लिए एक समर्पित वेबसाइट है और यह एक स्वतंत्र ऑडिटर के अधीन है। फंड का आवंटन अधिकारिक घोषणा के बाद होता है। बावजूद इसके कांग्रेस द्वारा ट्वीट में लगाए गए आरोप ओछी राजनीति से प्रेरित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed