{"_id":"59ab8fe94f1c1be4278b4e51","slug":"chandigarh-bjp-mp-kirron-kher-reply-on-question-of-modi-cabinet-reshuffle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने के सवाल पर किरण खेर का जवाब, पढ़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने के सवाल पर किरण खेर का जवाब, पढ़िए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
सांसद किरण खेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट का विस्तार किया। वहीं इससे पहले कैबिनेट में मंत्री बनने के सवाल पर सांसद किरण खेर ने ऐसा जवाब दिया, सुनने वाले ने सोचा न होगा। चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर कहती हैं कि रविवार को मंत्रिमंडल में होने वाले विस्तार पर कई लोग उन्हें कह रहे हैं कि आपको मंत्री बनना चाहिए, लेकिन सच्चाई है कि मुझे मंत्री बनने की इच्छा नहीं है।
उन्होंने कहा कि उन्हें चंडीगढ़ के विकास का दायित्व मिला है, इससे वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद दिल्ली में ही रहना पड़ता है लेकिन मैं चंडीगढ़ के लिए काम करना चाहती हूं। इस मौके पर उन्होंने एरिया में स्टेडियम बनाने की मांग पर भी प्रशासन से बात करने का आश्वासन दिया।
मैं ही असली चंडीगढ़ की हूं
मंच से सांसद किरण खेर ने कहा कि कई बार उनके बारे में कहा जाता है कि यह बाहर से आई सांसद हैं। जबकि सच्चाई यह है कि वह ही असली चंडीगढ़ की हैं, जबकि जो पहले सांसद रहे हैं वे बाहर से आए। कोई खरड़ से आया है तो कोई राजपुरा से आया है जबकि कोई पंजाब के अन्य हिस्सों से आया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने साल 1961 में ही घर बना लिया था। चंडीगढ़ में ही उनका बचपन बीता है। इसलिए ही पिछले लोकसभा चुनाव में लोगों ने मुझे वोट दिया।

मैं सांसद, केंद्र में मेरी ही बात सुनी जाएगी
किरण खेर
रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को लीज टू फ्री होल्ड करवाने का क्रेडिट सांसद किरण खेर ने खुद के साथ-साथ सलाहकार परिमल राय और प्रशासन वीपी सिंह बदनौर को दिया है। सांसद ने सेक्टर-52 में आयोजित जनसभा में कहा कि यह मामला तो कई लीडरों ने उठाया था, लेकिन काम उन्होंने ही करवाया है।
खेर ने यह भी कहा कि भविष्य में जो काम होंगे, उसे भी उन्हें ही करवाने हैं। क्योंकि वह सांसद हैं और केंद्र सरकार के मंत्रालय में जाकर वे ही सांसद होने के नाते काम करवाएंगी। उन्होंने कहा कि मंत्री भी उनकी ही सुनेंगे। मालूम हो कि भाजपा में इस समय खेर और टंडन गुट में शहर के काम करवाने को लेकर क्रेडिट वार चल रही है।
खेर द्वारा जनसभा में दिए गए भाषण को इसके साथ जोड़कर देखा जा रहा है। सांसद ने कहा कि प्रशासक के प्रयास से यह संभव हो पाया है कि लीज टू फ्री होल्ड करने पर जो शुल्क आएगा, वह शहर में ही रहेगा, वह केंद्र सरकार के फंड में नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि काफी मेहनत करने के बाद यह काम हुआ है।

पार्षद की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन
किरण खेर, सांसद
- फोटो : amar ujala
सेक्टर-52 में लीज टू फ्री होल्ड करवाने पर यहां के पार्षद चंद्रवती शुक्ला और उनके पति पप्पू शुक्ला की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सांसद किरण खेर ने उन पार्षदों का भी जिक्र किया जो उनके कार्यक्रमों में नहीं आते हैं।
सांसद ने कहा कि पिछले साल जब अरुण सूद मेयर थे, तब सभी पार्षद कार्यक्रमों में आते थे। उस समय सूद भी आते थे, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि कई सम्मानित पार्षद व्यस्त होने के कारण नहीं आते होंगे और कुछ वैसे ही नहीं आते होंगे।
हमें साल 2019 को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए काम करना है। इस कार्यक्रम में मेयर आशा जसवाल भी नहीं आईं। अधिकतर पार्षद टंडन गुट से हैं। कार्यक्रम में डिप्टी मेयर अनिल दूबे, हरदीप सिंह, चंद्रवती शुक्ला के अलावा हीरा नेगी मौजूद थे। जबकि भाजपा अकाल के 20 पार्षद है।