फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh BJP leaders took the mantra of victory in Lok Sabha elections in Delhi.

Chandigarh News: चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं ने दिल्ली में लिया लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र

Sun, 24 Dec 2023 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh BJP leaders took the mantra of victory in Lok Sabha elections in Delhi.
दिल्ली में चल रही भाजपा की राष्ट्रीय बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा से मिलते चंड
चंडीगढ़। भाजपा केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में चल रही राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शनिवार को दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। चंडीगढ़ भाजपा की तरफ से प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में चंडीगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व हिमाचल के सह प्रभारी संजय टंडन और चंडीगढ़ व पंजाब के संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलू ने बैठक ने हिस्सा लिया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर सभी को बधाई दी व इसे आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लोगों का रुझान भाजपा के पक्ष में होना बताया। उन्होंने 400 पार के नारे को लक्ष्य बना कर काम करने को कहा। बैठक में वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई तथा सभी को अभी से कमर कसने के लिए कहा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के विषय पर भी चर्चा की गई और इस ऐतिहासिक पल से अधिक से अधिक लोगों को जोड़े जाने की योजना बनाए जाने के निर्देश भी दिए। इनके अलावा अन्य संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेशों के अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, प्रभारी व सह प्रभारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में चंडीगढ़ से संबंधित नेताओं में पंजाब व चंडीगढ़ के प्रभारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, हिमाचल के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय मंत्री एवं पंजाब के सह प्रभारी नरेंद्र सिंह रैना, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद श्रीधर तावड़े, मुरलीधर राव भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed