फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh BJP leader Rambir Bhatti threat to kill call from pakistan number

चंडीगढ़ BJP नेता को जान से मारने की धमकी: पाकिस्तानी नंबर से आया फोन, कहा- भाजपा छोड़ दो नहीं तो जान जाएगी

Fri, 27 Sep 2024 10:16 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 27 Sep 2024 10:16 PM IST
सार

चंडीगढ़ भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। नेता के साथ उनके बेटे को भी मारने की धमकी दी है। नेता को यह धमकी भरा फोन कॉल पाकिस्तानी नंबर से आया है।

विज्ञापन
Chandigarh BJP leader Rambir Bhatti threat to kill call from pakistan number
भाजपा नेता को फोन पर मिली धमकी। - फोटो : freepik

विस्तार

चंडीगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता रामवीर भट्टी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें पाकिस्तान के नंबर से फोन आया और उनके साथ उनके बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। भट्टी ने इस मामले की शिकायत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी दी है और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


भट्टी ने केंद्रीय मंत्री को दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर को उनके मोबाइल नंबर पर सुबह 11:44 पर पाकिस्तान के एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने पहले उन्हें गालियां दी और बेटे का नाम लेते हुए कहा कि दोनों भाजपा की राजनीति छोड़ दो, नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे। जब उन्होंने पूछा कि कौन बोल रहा है तो फोन करने वाले ने कहा कि वह सदर थाने से बात कर रहा है। भट्टी ने शिकायत में पुरानी मिली धमकियों की भी जानकारी दी है। 
विज्ञापन


इससे पहले 18 जुलाई को भी उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक पाकिस्तानी नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। लोकसभा चुनाव के दौरान भी 25 मई को दो मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने उनके घर पर पत्थरों से हमला कर शीशे तोड़ दिए थे और धमकी भरा एक पत्र फेंककर फरार हो गए थे। भट्टी का मोहाली के एक गांव में ईंट-भट्टे का कारोबार है। वहां पर भी दो नकाबपोश आए थे और जान से मारने की धमकी देकर गए थे। किसान आंदोलन के दौरान भी उन्हें कई बार धमकी भरे पत्र मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन-चार साल से मिल रही धमकियां
भट्टी ने कहा कि तीन-चार साल से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने संदेह जताया कि इसके पीछे कोई बड़ा षड्यंत्र हो सकता है। क्योंकि वह पिछले कई वर्षों से भाजपा के साथ जुड़े हैं और आरएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक भी हैं। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री को इस पूरे मामले की जांच करने के साथ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पत्र की एक कॉपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासन गुलाबचंद कटारिया और डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव को भी भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed