{"_id":"29099807b3f9125eb784449d05f0c90f","slug":"chandigarh-bjp-congress-credit-war-for-clean-city-2nd-rank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ साफ सफाई में नंबर 2, कांग्रेस-भाजपा में क्रेडिट वार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ साफ सफाई में नंबर 2, कांग्रेस-भाजपा में क्रेडिट वार शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में चंडीगढ़ को दूसरा स्थान मिला। इसके लिए भाजपा-कांग्रेस में क्रेडिट वार शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्षद दर्शन गर्ग का कहना है कि पिछले साल वह सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन थे और अभी तक नई कमेटी का गठन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास किया। एक माह में ही शहर साफ नहीं हुआ है। जबकि भाजपा का मेयर बने एक माह ही बीता है। दर्शन गर्ग का कहना है कि पूर्व मेयर पूनम शर्मा ने शहर की सफाई व्यवस्था के लिए कई कदम उठाए थे।
विज्ञापन
उधर, भाजपा पार्षद सतीश कैंथ का कहना है कि शहरी विकास मंत्रालय ने 8 जनवरी से शहर का सर्वे शुरू किया था। अरुण सूद ने मेयर बनते ही स्वच्छ भारत मिशन को प्राथमिकता देते हुए शहर में सफाई अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
इसके बाद मंत्रालय को अपने पॉजिटिव फीडबैक दिए। कैंथ का कहना है कि सेनिटेशन कमेटी में दर्शन अकेले नहीं बल्कि वह भी सदस्य थे।
ऐसे अभियान का क्या फायदा
बुधवार को नगर निगम ने डड्डूमाजरा में सफाई अभियान चलाया। लेकिन इस अभियान को चलाने के लिए धनास से सफाई कर्मचारी मंगाए गए। जिस कारण धनास की साफ सफाई प्रभावित हुई। इसमें मेयर अरुण सूद के अलावा वार्ड पार्षद सत प्रकाश अग्रवाल भी मौजूद रहे।