{"_id":"61a65b3ebf4c1479fe5cb708","slug":"chandigarh-bjp-activates-electoral-alliance-in-punjab-decision-will-be-on-four-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: पंजाब में चुनावी गठबंधन को सक्रिय हुई भाजपा, चार को दिल्ली में होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: पंजाब में चुनावी गठबंधन को सक्रिय हुई भाजपा, चार को दिल्ली में होगा फैसला
Wed, 01 Dec 2021 01:24 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 01 Dec 2021 01:24 AM IST
सार
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले ही 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इसके बाद और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात के बाद भाजपा का ये फैसला बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। चुनाव में गठबंधन को लेकर दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा। इसको लेकर आगामी चार दिसंबर को पंजाब के कुछ वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है।
विज्ञापन
कृषि कानूनों को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से गठबंधन टूटने के बाद 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले ही 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इसके बाद और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात के बाद भाजपा का ये फैसला बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये संकेत दिए हैं कि पार्टी पंजाब चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व चार दिसंबर को पंजाब में गठबंधन को लेकर बड़ा फैसला करेगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में बैठक के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नड्डा मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन