फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh beat Tripura by 8 wickets in Colonel CK Nayudu Trophy

Chandigarh Sports: कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी में चंडीगढ़ ने त्रिपुरा को 8 विकेट से हराया, पारस ने लगाया शतक

Tue, 12 Nov 2024 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Nov 2024 09:57 AM IST
सार

गेंदबाजी में चंडीगढ़ की ओर से हर्षित और नील ने तीन - तीन विकेट चटकाए। चंडीगढ़ की शुरुआत निराशाजनक रही, देवांग कौशिक (7) सस्ते मे आउट हुए । इसके बाद दुष्यंत (4) भी ज्यादा देर पिच पर जम नहीं पाये जिससे स्कोर 44/2 हुआ। इसके बाद निखिल और पारस के बीच 175 रनों की नाबाद सांझेदारी ने चंडीगढ़ को मैच में जीत दिलाई।

विज्ञापन
Chandigarh beat Tripura by 8 wickets in Colonel CK Nayudu Trophy
चंडीगढ़ में कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी मैच में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पारस के नाबाद 124 रनों की शतकीय पारी की बदौलत चंडीगढ़ ने आईटी पार्क स्थित महाजन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच में त्रिपुरा को आठ विकेट से हरा दिया। 
विज्ञापन


त्रिपुरा के 216 के जवाब में चंडीगढ़ ने 223 रन बनाए। त्रिपुरा अपनी दूसरी पारी में 221 रन बनाए। जिसके बाद चंडीगढ़ को 215 का लक्ष्य मिला। इससे पूर्व त्रिपुरा ने अपने ओवर नाईट स्कोर 169/5 से आगे खेलना शुरु किया और इसमें मात्र 52 रन ही और जोड़ पाई। सेंतू सरकार (71) रनों के साथ टॉप स्कोरर रहे, जबकि दुरलब राय ने 45 रन बनाए। 
विज्ञापन


गेंदबाजी में चंडीगढ़ की ओर से हर्षित और नील ने तीन - तीन विकेट चटकाए। चंडीगढ़ की शुरुआत निराशाजनक रही, देवांग कौशिक (7) सस्ते मे आउट हुए । इसके बाद दुष्यंत (4) भी ज्यादा देर पिच पर जम नहीं पाये जिससे स्कोर 44/2 हुआ। इसके बाद निखिल और पारस के बीच 175 रनों की नाबाद सांझेदारी ने चंडीगढ़ को मैच में जीत दिलाई। पारस ने 97 गेंदों ने 124 रन बनाए जिसमें 18 चौके और चार छक्के जड़े। निखिल ने भी अपनी 72 रनों में 6 चौके और 3 छक्के जड़े। चंडीगढ़ का अगला मैच इसी मैदान में 15 नवंबर से कर्नाटका के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरवाना हरियाणा की टीम ने जीती मनीमाजरा वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता

मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन के सामने बने लेबर चौक के पास मनीमाजरा में ओपन वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मनीमाजरा, पंचकूला, डड्डूमाजरा, सेक्टर 26 चण्डीगढ़, और नरवाना हरियाणा समेत विभिन्न टीमों ने भाग लिया। इसमें नरवाना हरियाणा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मनीमाजरा चंडीगढ़ की टीम द्वितीय रही। विजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए: प्रथम स्थान पर 11,000 रुपये, द्वितीय स्थान पर 7,100 रुपये, और तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीमों को 3,100 रुपये के पुरस्कार दिए गए।

जिला कांग्रेस कमेटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष एवं कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर सुरजीत ढिल्लो ने प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। प्रतियोगिता के आयोजक नरिंदर बंसल और उनके साथियों ने ढिल्लो का स्वागत स्मृति चिह्न भेंट कर किया। इस अवसर पर नरिंदर सिंह नन्दी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा, मनप्रीत सेठी, बुआ सिंह, शाम सिंह, और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता का आयोजन मनीमाजरा वॉलीबॉल क्लब द्वारा नरिंदर बंसल, भारत भूषण गोयल, विनोद सिहाग, राजिंदर स्कन्द, सतिंदर, बलजीत गोलू रविन्द्र मान, गुलशन संजू, मोहसिन, और अन्य सहयोगियों के प्रयास से किया गया था।

डीएवी कॉलेज की पलक और सैनियम ने 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता

एफआइसीएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर 9 - 13 नवंबर तक किया जा रहा है। इसमें हिस्सा लेते हुए डीएवी कॉलेज की पलक और सैनियम ने 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वहीं सैनियम ने 10 मीटर एयर पिस्टल के एकल वर्ग में हिस्सा लेते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। चैंपियनशिप में पिस्टल, शॉटगन, राइफल इवेंट के मुकाबलों में बेहतरीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

पंजाब हाफ मैराथन 2024 में धावकों ने दिखाया दम खम, विभिन्न वर्गों में बने विजेता

थ्रिल जोन द्वारा आयोजित पंजाब हाफ मैराथन 2024 का 14वां संस्करण का पूरे भारत से 1,500 धावकों की उपस्थिति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेक्टर 1 के चंडीगढ़ क्लब में आयोजित इस मैराथन में आईटी पार्क तक जाने वाला हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। तीन दौड़ श्रेणियों - 21.097 किमी, 10 किमी और 5 किमी - में 28 प्रतिशत महिला और 72 प्रतिशत पुरुष भागीदारी रही।

इस अवसर पर पश्चिमी कमान के प्रतिष्ठित सैन्य अस्पताल के कमांडेंट मेजर जनरल मैथ्यू जैकब मुख्य अतिथि थे।इस आयोजन के रेस डायरेक्टर गौरव कारजी थे।इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी के 15 दृष्टिबाधित धावकों ने भी भाग लिय।

प्रत्येक श्रेणी में हाफ मैराथन के विजेता निम्नलिखित थे।
21 किमी पुरुष और महिला विजेता और उपविजेता
हितेश साहू 1:18:26 घंटे
इशिता 2:23:33 घंटे
10 किमी पुरुष और महिला विजेता
गर्वा पूनिया 36:24 मिनट
आराध्या 1 घंटा 3 मिनट
5 किमी पुरुष और महिला विजेता
स्टीफन वैन डेर मेरवे - 20:14 मिनट
कोशिन पारीक 25:54 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed