फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh awaits rain Rainfall figure reached only 30% in July

चंडीगढ़ को बारिश का इंतजार: जुलाई में 30 फीसदी ही पहुंचा बरसात का आंकड़ा, उमस से लोग हो रहे परेशान

Sun, 13 Jul 2025 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 12:52 PM IST
सार

इस सीजन में अभी तक महज 30 फीसदी बारिश हुई है। एक दिन पहले तो यह 39 फीसदी तक था जबकि जुलाई महीने की की शुरूआत में यह आंकड़ा करीब 70 फीसदी तक पहुंच गया था लेकिन ऑरेंज और यलो अलर्ट के बाद भी बारिश न होने से सामान्य बारिश का औसत कम होते जा रहा है।

विज्ञापन
Chandigarh awaits rain Rainfall figure reached only 30% in July
चंडीगढ़ में उमस भरी गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के लोगों को अच्छी बारिश के लिए अभी कुछ और दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच में चार दिन बारिश का अलर्ट नहीं है। बस 14 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


उसम भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। शहर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन


सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। हालांकि दोपहर 4 बजे के बाद थोड़ा मौसम बदला और बादलों के डेरे के साथ हल्की बूंदाबांदी शहर के कुछ इलाके में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार यह आंकड़ा महज 0 .2 मिमी रहा। शाम होते ही एक बार फिर से गर्मी से एहसास शुरू हो गया। सुखना लेक समेत कई जगहों लोग पसीने और उमस से काफी ज्यादा परेशान नजर आए। अलग पांच दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्यियस के बीच रहने की उम्मीद है।

महज 30 फीसदी पहुंचा बारिश का आंकड़ा

इस सीजन अभी तक महज 30 फीसदी बारिश हुई है। एक दिन पहले तो यह 39 फीसदी तक था जबकि जुलाई महीने की की शुरूआत में यह आंकड़ा करीब 70 फीसदी तक पहुंच गया था लेकिन ऑरेंज और यलो अलर्ट के बाद भी बारिश न होने से सामान्य बारिश का औसत कम होते जा रहा है। 1 जून से अभी तक शहर में 337.2 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed