फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, available Mobile app, tickets for tourist places

पर्यटन स्थलों के टिकट के लिए लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं, अब एप पर मिलेगी टिकट

Fri, 11 Feb 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, available Mobile app, tickets for tourist places
चंडीगढ़। शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूटी प्रशासन ने एक मोबाइल एप बनाया है, जिसके माध्यम से बिना किसी लाइन में लगे शहर के सभी पर्यटक स्थलों की टिकट खरीदी जा सकेगी। वीरवार को प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने इस मोबाइल एप को लांच किया, जो सोमवार तक प्ले स्टोर और एपल स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

इस मोबाइल एप को पर्यटन विभाग की तरफ से बनाया गया है। यह एंड्रॉयड और आईओएस सिस्टम पर काम करेगा। गृह व पर्यटन विभाग के सचिव नितिन यादव के अनुसार अभी तक रॉक गार्डन, बर्ड पार्क, सुखना लेक में बोटिंग व अन्य जगहों के टिकट के लिए लोगों को लाइन में लगना पड़ता था। कई जगह काउंटर कम होने की वजह से लोगों को काफी समय इंतजार भी करना पड़ता था, लेकिन अब लोगों को इससे आजादी मिलेगी। वह मोबाइल एप के माध्यम से शहर के लगभग सभी पर्यटन स्थल, जिसमें सुखना लेक पर बोटिंग, रॉक गार्डन, बर्ड पार्क, हॉप ऑन हॉप ऑफ बस व म्यूजियम की टिकट ऑनलाइन खरीद सकेंगे। इस एप में जल्द ही फिल्म शूटिंग की इजाजत देने व विभिन्न पर्यटन स्थलों पर मिलने वाले फूड के लिए भी ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा दी जाएगी। नितिन यादव ने कहा कि ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मोड पर भी जो काउंटर बने हुए हैं, वहां पर टिकट मिलेगी।
विज्ञापन

सोमवार से ये ऐप प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा। आने वाले दिनों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई और कदम भी उठाए जाएंगे। मोबाइल एप के उद्घाटन के मौके पर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, गृह व पर्यटन विभाग के सचिव नितिन यादव, पर्यटन विभाग की निदेशक हरगुनजीत कौर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशियों को आकर्षित करने की योजना
चंडीगढ़ एक ऐसा शहर है, जिसकी बनावट व खूबसूरती के कायल विदेशी भी हैं, इसलिए प्रशासन एक ऐसी योजना पर काम कर रहा है, जिससे विदेशी सैलानियों को चंडीगढ़ के प्रति आकर्षित किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार फ्रांस व अन्य यूरोपीय देशों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग चंडीगढ़ दर्शन करें। इसके अलावा रॉक गार्डन वेस्ट मैटीरियल से बनी मानव आकृतियों के लिए विश्वभर में लोकप्रिय है, लेकिन यहां रखी कुछ आकृतियां अभी अधूरी हैं, जिन्हें बड़े कलाकारों की मदद से पूरा किया जाएगा। शहर में सबसे ज्यादा पर्यटक रॉक गार्डन को देखने के लिए पहुंचते हैं।

गृह सचिव नितिन यादव ने बताया कि लोग यहां की कलाकृतियों को देखकर बहुत हैरान होते हैं, लेकिन उन्हें इनके पीछे की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाती, इसलिए प्रशासन ने फैसला किया है कि रॉक गार्डन में गाइड की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को विस्तृत जानकारी मिल सके। प्रशासन वर्चुअल गाइड की व्यवस्था करने पर भी काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed