फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administrator VP Singh badnore take review meeting with tri-city officials

फैसला: दूसरे राज्य से चंडीगढ़ आने पर 14 दिन रहना होगा सेल्फ होम क्वारंटीन, इन्हें मिलेगी छूट

Mon, 22 Jun 2020 11:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Jun 2020 11:23 PM IST
सार

  • ट्राइसिटी वासियों और रोजाना चंडीगढ़ नौकरी करने आने वालों को मिलेगी छूट
  • तीन दिन से ज्यादा समय तक शहर में रहने वालों पर ही लागू होगा सेल्फ होम क्वारंटीन का आदेश 
  • प्रशासक ने ट्राइसिटी के अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, बार्डर पर सख्ती बरतने के आदेश

विज्ञापन
Chandigarh administrator VP Singh badnore take review meeting with tri-city officials
चंडीगढ़। - फोटो : social media

विस्तार

चंडीगढ़ में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है। अब दूसरे राज्यों से चंडीगढ़ आने वाले हर व्यक्ति को 14 दिन तक सेल्फ होम क्वारंटीन रहना होगा। हालांकि प्रशासन का यह आदेश ट्राइसिटी में रहने वाले लोगों पर लागू नहीं होगा। इसके अलावा बार्डर पर भी सख्ती बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं। जिन लोगों ने प्रशासन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया होगा, उन्हें शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की वजह से शहर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर प्रशासक ने चिंता जताई। बैठक में तय किया गया कि अब ट्राइसिटी को छोड़कर अन्य जगहों से शहर में आने वाले हर व्यक्ति को 14 दिन तक अनिवार्य रूप से सेल्फ होम क्वारंटीन रहना होगा। हालांकि प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह नियम उन्हीं लोगों पर लागू होगा जो चंडीगढ़ में तीन दिन से ज्यादा समय तक रुकेंगे। इस छूट का लाभ उन लोगों को भी मिलेगा जो ट्राइसिटी के अलावा अन्य जगहों से रोजाना चंडीगढ़ में नौकरी के लिए आते और जाते हैं।
विज्ञापन


वहीं, पीजीआई डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में पीजीआई में किए गए 222 टेस्ट में से सिर्फ 7 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने कहा कि उनके यहां भी बीते कुछ दिनों में 162 सैंपलों में से सिर्फ 20 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पंचकूला के डीसी ने बताया कि वहां पर 83 एक्टिव केस हैं जबकि मोहाली के डीसी ने बताया कि उनके यहां 66 एक्टिव केस रह गए हैं। प्रशासक ने लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखने की अपील की। नगर निगम के कमिश्नर केके यादव को आदेश दिए कि वह सुनिश्चित करें कि शहर के सभी क्वारंटीन सेंटरों में रहने वाले लोगों को जरूरी सुविधाएं समय पर मिलें।

अन्य राज्यों से कोई आए तो प्रशासन को दें जानकारी: बदनौर
बैठक में प्रशासक बदनौर ने शहर के लोगों, आरडब्ल्यूए, वालंटियर एजेंसी, सोशल वर्कर, सामाजिक संस्थाओं आदि से अपील की है कि वह पुलिस अधिकारियों व हेल्थ अधिकारियों की सहायता करें। इसके अलावा अगर कोई भी व्यक्ति अन्य राज्यों से उनके इलाके में आता है तो प्रशासन को तुरंत इसकी जानकारी दें। 

बदनौर ने चंडीगढ़ के डीजीपी को आदेश दिए कि वह यह सुनिश्चित करें कि शहर में सिर्फ उन्हीं लोगों को शहर में प्रवेश मिले, जिन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया हो। आने वाले लोगों की अनिवार्य तौर पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाए।

बापूधाम के चार पॉकेट्स के सभी ब्लाक से सख्ती हटाई
यूटी प्रशासन ने सोमवार को बापूधाम कॉलोनी के चार पॉकेट्स को पूरी तरह से आजाद कर दिया है। पॉकेट नंबर- 15, 13, 20, 7 के कुछ ब्लाक में सख्ती बरकरार रखी थी, जिसे सोमवार को हटा लिया गया। अब यह चारों पॉकेट पूरी तरह से आजाद हैं। इससे वहां रहने वाले हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। अब तक बापूधाम के कुल 20 पॉकेट्स में से 19 पॉकेट्स को खोला जा चुका है। इन एरिया में रहने वाले लोग अब अपना व्यवसाय और नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं।

लोगों ने लापरवाही दिखाई तो फिर लगाई जा सकती है सख्ती
डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि सभी प्रभावित इलाकों में नगर निगम के कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, एसएसपी, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों को मिलाकर कमेटी बनाई गई है। यहां की सामान्य स्थिति को देखने के बाद इन इलाकों को बफर जोन से बाहर कर दिया गया है और यहां से प्रशासन की सख्ती को हटा दिया गया है। हालांकि इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की शर्तों को पूरा करना होगा।

आदेशों में कहा गया है कि मेडिकल टीमों की स्क्रीनिंग व मॉनिटरिंग इलाके में लगातार जारी रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। प्रशासक स्पष्ट किया कि अगर आने वाले दिनों में यहां के लोगों की तरफ से लापरवाही दिखाई जाती है और कोरोना के नए मामले सामने आते हैं तो यहां पर हटाई गई सख्ती को दोबारा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed