{"_id":"623f74527d06466ea777e72d","slug":"chandigarh-administrator-inaugurates-hunar-haat-at-parade-ground-sector-17-chandigarh-news-pkl445788695","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के प्रशासक ने सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में हुनर हाट का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के प्रशासक ने सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में हुनर हाट का किया उद्घाटन
विज्ञापन
उद्घाटन करते हुए पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित व अन्य।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नकवी जी! निर्यात ट्रेड को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जी के कान में बात डालिए। अपने संबंधित विभाग को भी इस कार्य को बढ़ाने की जरूरत है। यहां पर आए हर प्रांतों के कारीगरों में उत्साह भरने के लिए उनके बीच प्रतियोगिता करवाइए। तीन पुरस्कारों में पहला पुरस्कार 51 हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार 21 हजार रुपये और तीसरा पुरस्कार 11 हजार रुपये का होगा। यह पुरस्कार मैं आपके हाथ से दिलवाउंगा। उन्होंने कहा कि हुनर हाट के समापन के दिन आउंगा। यह राशि गवर्नर फंड से दिया जाएगा। यह बात पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने हुनर हाट के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश के हस्त और शिल्प कला की विदेशों में बड़ा क्रेज है। इस दौरान मंच पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे।
उन्होंने शहर के लोगों से हुनर हाट में आकर अपनों के लिए उपहार की खरीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि वे भी एक दिन हुनर हाट में आकर खरीदारी करेंगे। राजभवन में भी लोग आते हैं। उन्हें उपहार देने के लिए यहीं से चीजें खरीदूंगा। हुनर हाट में देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 720 से भी अधिक दस्तकारों, शिल्पकारों और कारीगर पहुंचे हैं।
हुनर हाट से विलुप्त हो रही कला संस्कृति को मिल रही पहचान
पुरोहित ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ग्रामोद्योग और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने का आह्वान किया था। देश में कुशल कारीगरों और दस्तकारों की कमी नहीं है। हुनर हाट से इन कारीगरों, दस्तकारों को अपार आर्थिक अवसर प्राप्त हुए हैं। हुनर हाट भारतीय कारीगरों की प्रतिभा को स्थानीय से वैश्विक स्तर पर ले जाने का व्यापक प्रयास है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी के संकल्प को मजबूत कर रहा है। हुनर हाट से देश की विलुप्त हो रही कला संस्कृति को नई पहचान मिली है। स्वदेशी उत्पादनों के निर्यात की अपार संभावनाएं हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हुनर हाट अनेकता में एकता एवं सर्वधर्म समभाव का बेहतरीन उदाहरण है।
विज्ञापन
विभिन्न स्टालों पर जाकर दस्तकारों और शिल्पकारों का हौसला बढ़ाया
उद्घाटन के बाद बनवारीला पुरोहित केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ विभिन्न स्टाल पर गए और दस्तकारों और शिल्पकारों की हौसलाअफजाई की। इस मौके पर मेयर सरबजीत कौर, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। उन्होंने परंपरागत व्यंजनों का भी स्वाद लिया।