{"_id":"5f852f5f8ebc3e9b7b6a6b5e","slug":"chandigarh-administrator-badnore-orders-regarding-to-increase-medical-services-in-dispensary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रशासक बदनौर का आदेश- डिस्पेंसरी में बढ़ाएं सुविधाएं, ताकि पीजीआई और 16 में न लगे भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासक बदनौर का आदेश- डिस्पेंसरी में बढ़ाएं सुविधाएं, ताकि पीजीआई और 16 में न लगे भीड़
Tue, 13 Oct 2020 10:08 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:08 AM IST
सार
- समीक्षा बैठक में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने स्वास्थ्य विभाग निदेशक को दिए आदेश
- प्रशासक बदनौर ने डीसी को दिए निर्देश, त्योहारों के लिए अलग से जारी हों दिशा-निर्देश
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में मौजूद प्रशासक बदनौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रशासक ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को आदेश दिए कि वह शहर के विभिन्न सेक्टरों में स्थित डिस्पेंसरी में अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती करें ताकि लोगों को उनके सेक्टर में ही इलाज मिल सके और उन्हें जीएमएसएच-16 और पीजीआई की ओपीडी में जाने की जरूरत न पड़े।
प्रशासक ने शहर के विभिन्न सेक्टरों में मौजूद डिस्पेंसरी की व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बढ़ाना चाहिए ताकि लोगों को छोटी बीमारियों के लिए जीएमएसएच-16 और पीजीआई का रुख न करना पड़े। प्रशासक ने कहा कि डीसी मनदीप सिंह बराड़ यह सुनिश्चित करें कि त्योहारों के दौरान कोरोना वायरस से संबंधित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन हो।
बदनौर ने यह भी कहा कि त्योहारों के मद्देनजर जो भी इजाजत प्रशासन की तरफ से दी जाएगी, उनको लेकर अलग से दिशा-निर्देश भी जारी किए जाने चाहिए ताकि लोग उनका पालन कर सकें। बैठक में बदनौर ने विशेष स्वास्थ्य सचिव को आदेश दिए कि वह घर पर रह रहे कोरोना के मरीजों का ध्यान रखें। ऐसे लोगों से समय-समय पर संपर्क किया जाना चाहिए और उन्हें जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

शहर में कोरोना संक्रमण की दर सिर्फ 6.6 प्रतिशत
बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने बताया कि नेहरू एक्सटेंशन ब्लॉक में कोरोना के 134 गंभीर मरीज भर्ती हैं। इनमें से 39 चंडीगढ़, 55 पंजाब, 19 हरियाणा, 13 हिमाचल प्रदेश और 8 अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। बताया कि उनके द्वारा लिए गए 381 कोरोना के सैंपल में से 34 पॉजिटिव पाए गए हैं।
पीजीआई की डॉक्टर मधु ने बताया कि 81 स्वयंसेवकों पर कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल किया गया, जिनमें से 65 मरीजों ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है और सभी पर निगरानी रखी जा रही है। डॉक्टर कोहली ने बताया कि कोरोना के मरीजों के लिए शुरू की गई डायलिसिस की व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है।
वहीं, जीएमसीएच के डायरेक्टर प्रिंसिपल ने बताया कि उनके द्वारा लिए गए 490 सैंपल में से 21 पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने कहा कि उनके द्वारा लिए गए 1284 कोरोना सैंपल में से सिर्फ 85 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में लिए गए सैंपल के अनुसार कोरोना के संक्रमण की दर सिर्फ 6.6 प्रतिशत है।