फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh administration will preserve heritage trees

चंडीगढ़ प्रशासन करेगा 31 हेरिटेज पेड़ों का संरक्षण, अपनाई जाएगी ये तरकीब

Wed, 17 Jan 2018 04:29 PM IST
रूबी सिंह /अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Jan 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
chandigarh administration will preserve heritage trees
हेरीटेज पेड़
चंडीगढ़ प्रशासन शहर में लगे 31 हेरिटेज पेड़ों का संरक्षण करेगा। इसके लिए एक अनोखी तरकीब अपनाने पर सहमति बन गई है। दरअसल, इन पेड़ों का संरक्षण बिजली के लाइटिंग कंडक्टर लगाकर किया जाएगा। इन पेड़ों की खासियत बताने के लिए 15 दिनों में साइन बोर्ड भी लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें इनकी उम्र से लेकर किस्म और खासियत की तमाम जानकारियां दी जाएंगी। चंडीगढ़ फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की ओर से इसकी तैयारी चल रही है। मुख्य वन संरक्षक (यूटी) आईएफएस संतोष कुमार ने बताया कि 31 हेरिटेज पेड़ों के बारे में तमाम जानकारियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि पर्यटक को आसानी से पता चल सके।
विज्ञापन


यह काम 15 दिनों में पूरा कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से बीते 21 दिसंबर को सिटी के 31 पेड़ों को हेरिटेज घोषित किया गया था। अब विभाग ने इनके संरक्षण पर काम शुरू कर दिया है। हेरिटेज में शामिल 31 पेड़ों का संरक्षण पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। इनके पास लाइटिंग कंडक्टर को लगाकर इन्हें बचाया जाएगा।

पेड़ों के आसपास बैठने की भी व्यवस्था होगी
चंडीगढ़ फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की ओर से 31 हेरिटेज पेड़ों के आसपास बैठने के लिए जगह बनाई जाएगी। यहां पर बेंच और कुर्सियां लगाई जाएंगी ताकि पर्यटक और शहरवासी इन छायादार पेड़ों का आनंद ले सकें। विभाग की ओर से एक हफ्ते में चंडीगढ़ इंजीनियरिंग विभाग और यूटी प्रशासन को प्रपोजल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed