फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration New Arrangements to Quarantine Corona Patients

नई व्यवस्थाः अब पीयू गर्ल्स हॉस्टल-8 और रायपुरकलां स्कूल में भी क्वारंटीन होंगे बापूधाम के लोग

Sat, 23 May 2020 12:06 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 23 May 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration New Arrangements to Quarantine Corona Patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चंडीगढ़ में सेक्टर-26 स्थित बापूधाम के घर से बाहर निकलकर क्वारंटीन होने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने एक नई व्यवस्था बनाई है। ऐसे लोगों को पंजाब यूनिवर्सिटी के पीयू गर्ल्स हॉस्टल नंबर-8 और रायपुरकलां स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल में क्वारंटीन किया जाएगा। प्रशासन ने बापूधाम के अंदर भी दो स्कूलों को अपने अधीन लेकर क्वारंटीन सेंटर बनाए हैं। यह सभी सुविधाएं मुफ्त हैं। पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने भी शुक्रवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में संतुष्टि जताई।
विज्ञापन


बापूधाम में बनाए नए सैंपलिंग सेंटर पर बदनौर ने कहा कि यह बहुत लाभदायक साबित हो रहा है। शुक्रवार को 58 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को सलाह दी कि वे सैंपल लेते और परीक्षण करते समय उचित सावधानी बरतें। प्रशासक ने कहा कि बापूधाम कॉलोनी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संक्रमण न फैले। वित्त सचिव एके सिन्हा ने कहा कि उत्तरप्रदेश और बिहार के प्रवासी लोगों को विशेष ट्रेनों के माध्यम से ले जाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सब्जी के वेंडर ही होती है स्वास्थ्य जांच
नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने कहा कि फल और सब्जियों की बिक्री के लिए विक्रेता नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों में जा रहे हैं। सप्ताह में दो बार उनकी चिकित्सकीय जांच की जाती है, ताकि वे संक्रमण का स्रोत न बनें। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि क्षेत्र के अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि विभिन्न स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। उन्होंने यह भी बताया कि 54,85,610 भोजन के पैकेट अब तक शहर के विभिन्न हिस्सों में बेसहारा और जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच वितरित किए गए हैं। डीसी ने आगे कहा कि चंडीगढ़ में 2,96,000 व्यक्तियों ने आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed