फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration is preparing comprehensive mobility plan to curb rising traffic in Chandigarh 

चंडीगढ़: 2051 तक 45 लाख हो जाएगी ट्राइसिटी की जनसंख्या, प्रशासन ने शुरू की व्यापक मोबिलिटी प्लान की तैयारी 

Fri, 15 Apr 2022 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 03:44 PM IST
सार

प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल का कहना है कि रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (राइट्स) कंपनी जो भी रिपोर्ट देगी, उसके अनुसार सभी विकल्पों पर चर्चा की जाएगी। विभिन्न मापदंडों पर जो विकल्प खरा उतरेगा, उसे लागू करने की कोशिश रहेगी। 

विज्ञापन
Chandigarh administration is preparing comprehensive mobility plan to curb rising traffic in Chandigarh 
ट्रैफिक जाम। - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में बढ़ते ट्रैफिक पर लगाम लगाने के लिए यूटी प्रशासन व्यापक मोबिलिटी प्लान तैयार कर रहा है। इसके लिए रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (राइट्स) कंपनी को काम सौंपा गया है। कंपनी छह चरणों में इस काम को पूरा करेगी। दूसरे चरण की अंतरिम रिपोर्ट आ गई है। उसके अनुसार वर्ष 2051 तक ट्राइसिटी की जनसंख्या 45 लाख से ज्यादा हो जाएगी। इन्हीं आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन


ट्राइसिटी के लिए मेट्रो मुफीद रहेगी, मोनो रेल या फिर कुछ और ये पता लगाने के लिए राइट्स कई तरह के आंकड़ों का सहारा ले रही है। इनमें चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बसों में रोजाना सफर करने वाले लोगों की संख्या, आरएलए, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, पंचकूला-मोहाली के आंकड़े, पंचकूला की एकीकृत आर्थिक विकास योजना, ट्रैफिक सर्वे, टोल प्लाजा, पार्किंग सर्वे, हाउसहोल्ड इंटरव्यू, तेल पंप सर्वे, रोड नेटवर्क आदि शामिल है। अब हर दो से ढाई महीने में 15 हजार नए वाहन रजिस्टर्ड हो रहे हैं। इसके अलावा रोजाना चंडीगढ़ में दाखिल होने वाले वाहनों के फ्लो को भी देखा जाएगा। इन सभी पहलुओं को देखते हुए यह स्टडी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। राइट्स पूरी रिपोर्ट मई 2022 तक प्रशासन को सौंपेगी।
विज्ञापन

 
बता दें कि करीब 13 वर्ष पहले इसी कंपनी ने चंडीगढ़ में मेट्रो चलाने का सुझाव दिया था, जिस पर काफी काम भी हुआ था लेकिन बाद में किरण खेर के सांसद बनने के बाद इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। अब यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के आने के बाद एक बार फिर पुरानी फाइलों को निकाला गया और मोबिलिटी प्लान पर नए सिरे से काम शुरू हुआ है। इस पर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल का कहना है कि कंपनी जो भी रिपोर्ट देगी, उसके अनुसार सभी विकल्पों पर चर्चा की जाएगी। विभिन्न मापदंडों पर जो विकल्प खरा उतरेगा, उसे लागू करने की कोशिश रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह चरण में राइट्स को पूरा करना है काम

1. व्यापक गतिशीलता योजना विजन
2. डेटा एकत्र और शहरी परिवहन पर्यावरण का विश्लेषण करना
3. शहरी परिवहन विकास रणनीति तैयार करना और उसका मूल्यांकन करना
4. शहरी गतिशीलता योजनाएं विकसित करना
5. कार्यान्वयन कार्यक्रम तैयार करना
6. हितधारकों से परामर्श करना

राइट्स की तरफ से अनुमानित जनसंख्या (लाख में)

क्षेत्र 2011 2021 2022 2031 2041 2051
चंडीगढ़   10.55   12.72 12.95 15.29 18.38 22.10
मोहाली   2.55 3.44 3.50 4.13 4.97  5.97
पंचकूला 2.11 3.18 3.24 3.82 4.59 5.52
जीरकपुर 0.96   2.82 2.88 3.39 4.08 4.90
न्यू चंडीगढ़  0.34 0.46 0.51 1.28 3.55 4.26
खरड़ 0.74 1.31 1.34 1.58 1.89 2.28
कुल 17.25 23.94 24.41 29.50 37.46 45.03
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed