फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh administration got 12 crore for mid day meal by central

मिड-डे मिल के लिए प्रशासन को केंद्र सरकार ने दिए 12 करोड़

Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
chandigarh administration got 12 crore for mid day meal by central
रुपये - फोटो : DEMO Pics

शहर के सरकारी स्कूलों में बनने वाले मिड डे मील के लिए केंद्र सरकार ने 2016-17 के बजट को पारित कर दिया है। केंद्र सरकार ने यूटी के लिए 12 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। मंगलवार को एमएचआरडी में चंडीगढ़ के शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह,डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदरजीत सिंह बराड़ और डिप्टी डायरेक्टर चंचल सिंह की मिड डे मील को लेकर केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार ने प्रशासन के प्रस्तावित बजट को पास कर दिया दिया है। गौरतलब है कि शहर के 107 सरकारी स्कूलों में करीब एक लाख बच्चों को हर रोज मिड डे मील उपलब्ध कराया जाता है। शहर के करीब 15 स्कूलों के अलावा होटल शिवालिक व्यू, डॉ.अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट और चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेमजेंट में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहले से आठवीं क्लास के बच्चों को दोपहर का खाना दिया जाता है। 
विज्ञापन


एसएसए के बजट पर आज फैसला ,प्रशासन ने मांगे 70 करोड़  सर्व शिक्षा अभियान(एसएसए) के तहत शहर के सरकारी स्कूलों में 1100 से अधिक जेबीटी और टीजीटी शिक्षक करीब 10 सालों से पढ़ा रहे हैं। एसएसए स्कीम का बजट केंद्र सरकार द्वारा अलग  से दिया जाता है। जानकारी अनुसार शिक्षा सचिव, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन और अन्य अधिकारी बुधवार को एमएचआरडी के सामने एसएसए के लिए 2016-17 का प्रस्तावित बजट रखेंगे। सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग ने एसएसए के तहत 70 करोड़ ग्रांट की मांग रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed