फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration Find Out Traffic Jam Problem Solution

चंडीगढ़ में अब नहीं मिलेगा जाम, वाहन सवार फर्राटा भरेंगे सुबह-शाम, जानिए आखिर कैसे

Fri, 05 Oct 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Oct 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration Find Out Traffic Jam Problem Solution
Chandigarh Traffic Jam
चंडीगढ़ में अब लोगों को जाम से परेशान नहीं होना पड़ेगा, वे सवेरे-शाम आसानी से सफर कर सकेंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। एडमिनिस्ट्रेटिव एडवाइजरी काउंसिल की मीटिंग में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पंचकूला और मोहाली से आने वाले ट्रैफिक को रोजाना दो घंटे के लिए वन वे करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस इसे जल्द लागू करने के लिए मशक्कत शुरू करेगी। कुछ ही दिनों में ट्रायल शुरू हो सकता है। ट्रायल सफल होने के बाद इसे एक महीने के भीतर लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पंचकूला की ओर से मध्य मार्ग के रास्ते आने वाले ट्रैफिक और मोहाली से चंडीगढ़ उद्यान पथ के रास्ते आने वाले ट्रैफिक को रोजाना दो घंटे के लिए वन वे करने का प्रस्ताव रखा गया था। इसके साथ ही त्योहारी सीजन में व्यस्ततम मार्केट की इंटरनल रोड को वन वे करने का प्रस्ताव रखा गया है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को इसकी भी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मौजूदा समय में बढ़ता ट्रैफिक शहरवासियों के सिरदर्द बनता जा रहा है। ऐसे में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस और ट्रैफिक एडवाइजरी काउंसिल इसका समाधान ढूंढने में लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


ट्रैफिक एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि ट्रैफिक के मुद्दे पर तत्काल एक्शन लेने की जरूरत है। यदि आज नहीं सोचेंगे तो भविष्य में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। इसमें लोगों की भागीदारी भी चाहिए ताकि सिस्टम को अच्छी तरह से लागू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की सराहना
तीन दिन लगातार बारिश में तन्मयता से ड्यूटी निभाने पर बैठक में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की सराहना की। लगातार बारिश से हर सड़क पर जलभराव की स्थिति थी। इससे ट्रैफिक धीमा जरूर हुआ मगर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों ने शहर के ट्रैफिक को जाम नहीं होने दिया। कुछ कर्मचारी ऐसे भी थे, जो बिना जूते पहनकर भारी बरसात में ट्रैफिक को मैनेज कर रहे थे। लगभग हर चौक पर भीगते कर्मचारी ट्रैफिक को कंट्रोल कर रहे थे।


सिर्फ समस्या नहीं उठाना है, समाधान की दिशा में भी करना है प्रयास
बैठक में प्रशासक ने पिछली मीटिंग में हुई चर्चा पर क्या कार्रवाई हुई, इस पर विस्तार से समीक्षा की। मीटिंग के दौरान एजूकेशन, स्पोर्ट्स, ट्रैफिक मैनेजमेंट, लॉ एंड आर्डर, अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर व सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की स्टैंडिंग कमेटी ने अपने प्रेजेंटेशन दिए। इस मौके पर बदनौर ने कहा कि इस फोरम का मकसद केवल शहर की समस्या उठाना नहीं बल्कि उसके समाधान की दिशा में काम करना भी है। उन्होंने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी के सचिव प्रशासनिक स्तर पर अध्यक्षों की सिफारिशों को लेकर जल्द से जल्द कार्य शुरू कर जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed