फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh administration extends employees DA

यूटी प्रशासन ने बढ़ाया कर्मचारियों का डीए, इन दो कैटेगरी के कर्मियों को भी मिलेगा फायदा

Fri, 01 Nov 2019 12:36 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 Nov 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
chandigarh administration extends employees DA
dearness allowance
यूटी इंप्लाइज का डीयरनेस अलाउंस (डीए) 10 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के बाद यूटी प्रशासन ने भी अपने कर्मचारियों को डीए का तोहफा दे दिया है। अब कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 154 से बढ़ाकर 164 प्रतिशत कर दिया गया है। फाइनेंस एंड प्लानिंग ऑफिसर ने सभी डिपार्टमेंट के एचओडी को पत्र लिखकर जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


बढ़े हुए डीए का फायदा सिर्फ यूटी के इंप्लाइज को ही नहीं चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर कार्यरत इंप्लाइज को भी मिलेगा। पेंशनर्स को भी बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। यह डीए एक जुलाई 2019 से लागू माना जाएगा। इसके तहत कर्मचारियों को अब तक का एरियर कैश में मिलेगा। यदि यूटी प्रशासन के सचिवों की बात करें तो ज्वाइंट सेक्रेटरी की सैलरी में लगभग 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, सेक्रेटरी की सैलरी में हर महीने लगभग 24-25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद सरकार की ओर से बढ़ाए गए डीए को चंडीगढ़ में लागू करने को लेकर यूटी कर्मचारी मांग कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना था कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है। इसलिए केंद्र की ओर से बढ़े हुए डीए का लाभ यूटी कर्मचारियों को भी जल्द दिया जाए। जिस पर चंडीगढ़ फाइनेंस डिपार्टमेंट की ओर से कर्मचारियों का डीए बढ़ाने को लेकर प्रशासक के समक्ष फाइल रखी गई थी, जिस पर प्रशासक की मुहर लगते साथ ही बढ़ाए गए 10 प्रतिशत डीए को लागू कर दिया गया है। यूटी के कर्मचारी यूनियन ने प्रशासक को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed