फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration changed the timings of Government offices

फैसला: चंडीगढ़ प्रशासन ने बदला सरकारी दफ्तरों का समय, सलाहकार के आदेश पर अब साढ़े नौ बजे से खुलेंगे ऑफिस

Sat, 19 Feb 2022 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 10:47 AM IST
सार

प्रशासन के आदेशों के अनुसार अब शहर में सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे के बीच दफ्तर खुलेंगे, जबकि पहले सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक सभी सरकारी दफ्तर खुल रहे थे।

विज्ञापन
Chandigarh Administration changed the timings of Government offices
चंडीगढ़ में सरकारी दफ्तरों का समय बदला। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चंडीगढ़ यूटी प्रशासन ने शहर के सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव कर दिया है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में लिखा गया है कि ये समय इसलिए बदला जा रहा है, ताकि एक समय पर छुट्टी होने पर शाम के समय लोगों को ट्रैफिक समस्या का सामना न करना पड़े। 

विज्ञापन


प्रशासन के आदेशों के अनुसार अब शहर में सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे के बीच दफ्तर खुलेंगे, जबकि पहले सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक सभी सरकारी दफ्तर खुल रहे थे। कहा गया कि मोहाली, पंचकूला और केंद्र सरकार के दफ्तरों के लिए लोगों की छुट्टी एक समय पर होती है, जिसके चलते उन्हें ट्रैफिक समस्या का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि उन्होंने दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। बता दें कि गुरुवार को वार रूम की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया था, जिसके चलते ही शुक्रवार को ये आदेश जारी कर दिए गए।

विज्ञापन

गरमी की आहट के साथ ही बदला बसों का एरिया

चंडीगढ़ के लोगों को अब एसी बसों में पिछले साल दिसंबर से पहले वाला ही किराया चुकाना होगा। सर्दियों के सीजन में एसी का इस्तेमाल नहीं होता है, जिसके चलते प्रशासन ने दिसंबर माह में एसी बसों का भी किराया नॉन एसी जितना ही कर दिया था। अब दोबारा से गर्मी का सीजन शुरू हो रहा है, जिसके चलते किराए में फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है।

प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सर्दी के चलते एसी बसों का किराया भी नॉन एसी बसों के जितना कर दिया जाता है। पिछले कुछ साल से इस संबंध में आदेश जारी किए जा रहे हैं। शहर में एसी बसों में पहले पांच किलोमीटर के 15 और उसके बाद किलोमीटर के हिसाब से 20 से 30 रुपये चुकाने पड़ते हैं, जबकि नॉन एसी बसों में पहले पांच किलोमीटर के 10 रुपये और उसके बाद किलोमीटर के हिसाब से 15 और 25 रुपये तक चुकाने पड़ते हैं।

प्रशासन के अनुसार अब अगले आदेशों तक बसों में ही यही किराया लागू रहेगा। लॉकडाउन के दौरान सीटीयू को सवारियां न मिलने व सीमित संख्या में बसें चलाने के चलते घाटे का सामना भी करना पड़ा। यही कारण है कि विभाग ने अपने किराए में भी बढ़ोतरी कर दी थी और कुछ किलोमीटर और अधिक किलोमीटर के लिए भी एक जैसा ही किराया वसूला जा रहा था, जबकि बाद में यह किराया पहले जैसे ही कर दिया गया था। यहां तक कि इस दौरान शहर में कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए गए थे, जिसके चलते अधिकतर गतिविधियों पर रोक थी। इस कारण बसों के लिए सवारियां नहीं मिल रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed