फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration budget to get today, it has kept Plan

चंडीगढ़ प्रशासन को आज मिलेगा बजट, ये रखा गया है प्लान

Wed, 01 Feb 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Feb 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration budget to get today, it has kept Plan
चंडीगढ़ ओपन हैंड - फोटो : file photo

वित्त वर्ष 2017-18 केलिए यूटी प्रशासन को बुधवार को बजट मिलेगा। यह बजट वित्त मंत्रालय की ओर से दिया जाएगा। इस बार केंद्र से बजट में 2163 करोड़ की मांग की गई है जबिक शहर को स्मार्ट बनाने के लिए 6151.56 करोड़ मांगा गया है। 

विज्ञापन


इस बार अगर चंडीगढ़ के बजट में कटौती नहीं हुई तो यहां के सभी प्रोजेक्ट पर काम हो सकेगा। पिछले साल दो हजार करोड़ नहीं मिल पाने के कारण सभी प्रोजेक्ट अधूरे रह गए। 
विज्ञापन


कर्मचारियों की सैलरी 1800 करोड़ और बिजली खरीद में 700 करोड़ रुपये का बजट खर्च होता है। यह नॉन प्लान में रखा जाता है।

बदल सकता है बजट चक्र

Chandigarh Administration budget to get today, it has kept Plan
बजट - फोटो : Demo Pic.

पिछला बजट में हुई है कटौती 
वर्ष 2016- 17 वित्त वर्ष में में प्लान हेड में 700 करोड़ और नॉन प्लान में 3237 करोड़ रुपये मिले थे। हालांकि मांग पिछले साल भी 2 हजार करोड़ अधिक की गई थी। 

बजट खर्च नहीं होने पर पिछले साल वित्त मंत्रालय ने यूटी प्रशासन का 226 करोड़ रुपये का बजट कम कर दिया था। पिछली बार से सबक लेते हुए इस बार बजट तेजी से खर्च किया गया।

बदल सकता है बजट चक्र
बजट 28 फरवरी की बजाए 1 फरवरी को आने से इस साल बजट चक्र में भी बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। पहले बजट अप्रैल से अगले वर्ष अप्रैल तक के लिए मिलता था। बदलाव के बाद यह बजट चक्र जनवरी से दिसंबर का हो सकता है।  प्रशासन भी ऐसी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed