{"_id":"6206c1ac0c8db567e474d5ed","slug":"chandigarh-administration-bring-startup-policy-by-march-31-chandigarh-news-pkl4417918133","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च तक चंडीगढ़ प्रशासन लाएगा स्टार्टअप पॉलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च तक चंडीगढ़ प्रशासन लाएगा स्टार्टअप पॉलिसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने यूटी प्रशासन के सहयोग से चंडीगढ़ की स्टार्टअप पॉलिसी-2022 पर एक चर्चा का आयोजन किया। इसमें शहर के उद्यमियों के अलावा उद्योग विभाग की सचिव हरगुनजीत कौर व निदेशक शालिनी चेतल उपस्थित रहीं। चर्चा के दौरान हरगुनजीत कौर ने कहा कि उनकी कोशिश है कि 31 मार्च तक चंडीगढ़ में स्टार्टअप पॉलिसी लाई जाए।
हरटेक ग्रुप के डायरेक्टर सिमरप्रीत सिंह ने कहा कि स्टार्टअप ‘न्यू इंडिया’ के तेजी से उभरने में सबसे महत्वपूर्ण सहायक कारकों में से एक है। अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए उद्यमी और समस्या समाधान प्रमुख तत्व हैं। यूटी चंडीगढ़ के लिए स्टार्टअप नीति अधिक अवसर पैदा करने और चंडीगढ़ को उत्तर भारत का ‘स्टार्टअप हब’ बनाने में मदद करेगी। पूर्व आईएएस व एसोचैम नॉर्थ रीजनल के चेयरमैन विवेक अत्रे ने कहा कि शहर में स्टार्टअप कल्चर स्थापित करने के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए स्टार्टअप पर इस तरह की और बातचीत व विस्तृत चर्चा की आवश्यकता है। कहा कि, कई बार स्टार्टअप्स के संस्थापकों को परिवार के समर्थन की कमी होती है, जिसे बदलने की जरूरत है। अनुकूल स्टार्टअप नीतियों के अलावा, युवा सफल उद्यमियों और यूटी प्रशासन के अधिकारियों को चंडीगढ़ में एक मजबूत स्टार्टअप ईकोसिस्टम बनाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिलिकॉन वैली में जो है, वो चंडीगढ़ में भी मौजूद है। सिर्फ माहौल बनाने की जरूरत है।
चंडीगढ़ में बहुत सारी संभावनाएं हैं: हरगुनजीत कौर
हरगुनजीत कौर ने कहा कि स्टार्टअप के लिए ईकोसिस्टम को शुरुआत से बनाने की जरूरत है। चंडीगढ़ में इसके लिए अपार संभावनाएं हैं। जिन स्टार्टअप्स ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्होंने बिना किसी मजबूत ईकोसिस्टम और चंडीगढ़ प्रशासन के योगदान के अपनी मर्जी से इसे किया है। शहर में एक मजबूत ‘स्टार्टअप ईकोसिस्टम’ के निर्माण के लिए लोगों के विचार और सुझाव आमंत्रित हैं। वह आने वाले दिनों में विभिन्न सेक्टरों से जुड़े लोगों के साथ बातचीत करेंगी और उनके अनुभव को जाना जाएगा। इसके बाद सभी के विचारों को शामिल कर स्टार्टअप पॉलिसी लागू की जाएगी। आधे घंटे की चर्चा के दौरान कई संस्थापकों ने अपनी स्टार्टअप यात्रा साझा की और यूटी प्रशासन को युवा उद्यमियों और स्टार्टअप के लिए एक बेहतर और अनुकूल ईकोसिस्टम बनाने का आह्वान किया।