{"_id":"8b7e373da36038f11457eb3574c66101","slug":"chandigarh-administration-ban-on-polythin-use-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन यूज करने से पहले पढ़ लें सख्त फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन यूज करने से पहले पढ़ लें सख्त फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Dec 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में लोग अब पॉलीथिन यूज नहीं कर पाएंगे। यूटी प्रशासन ने बैन लगाते हुए बेहद सख्त फरमान जारी किया है। फरमान के तहत पॉलीथिन का प्रयोग करने पर 5 हजार का जुर्माना भरना पड़ेगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आदेशों पर यूटी प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में वीरवार को एसडीएम (ईस्ट) की ओर से भी नोटिस जारी कर दिया गया है।
गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक बैग का प्रयोग करने वालों पर 5 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। शनिवार से नए आदेश लागू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्लास्टिक और पॉलीथिन का संग्रह करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। यूटी के फूड एंड सप्लाई विभाग और नगर निगम अधिकारियों को नए नियम को लागू कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उधर एसडीएम (ईस्ट) तपस्या राघव ने भी 60 दिन के लिए पॉलीथिन और प्लास्टिक बैग पर पूरी तरह बैन के आदेश जारी किए हैं।