फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: AAP councilor Taruna Mehta joins Congress

Chandigarh: आप की पार्षद तरुणा मेहता कांग्रेस में हुई शामिल, पार्टी गतिविधियों की वजह से थीं नाराज

Sat, 27 May 2023 10:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 May 2023 10:48 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की पार्षद तरुणा मेहता कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। पार्टी गतिविधियों की वजह से नाराज चल रहीं थी। पिछले काफी दिनों से पार्टी में चल रही गतिविधियों की से वह खुश नहीं थी।

विज्ञापन
Chandigarh: AAP councilor Taruna Mehta joins Congress
आप पार्षद का कांग्रेस में स्वागत करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी को आज बड़ी खुशखबरी मिली है। आम आदमी पार्टी की पार्षद तरूणा मेहता और उनके पति यादविंदर मेहता आम आदमी पार्टी छोड़कर शनिवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। वे दोनों सेक्टर 28 स्थित पवन कुमार बंसल के निवास पर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। तरुण मेहता के पति यादविंदर मेहता पहले कांग्रेस के पदाधिकारी थे। नगर निगम चुनाव से पहले वे कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया तो उनकी पत्नी पार्षद की चुनाव जीत गई। अब एक बार फिर से दोनों पति-पत्नी कांग्रेस में शामिल हो गई। कांग्रेस को खुशी इस बात की भी है कि इनके दो पार्षद भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


तरुणा मेहता ने कहा कि यह उनके लिए घर वापसी जैसा था क्योंकि आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर पर कोई भविष्य नहीं है। राष्ट्रीय और स्थानीय दोनों स्तरों पर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की समावेशी और बहुलतावादी विचारधारा ही देश में सांप्रदायिक ताकतों को हरा सकती है। तरुणा मेहता का अपने समर्थकों के साथ पार्टी में स्वागत करते हुए पवन कुमार बंसल ने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें जल्द ही पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed