फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, 6 died due to corona in tricity, 128 infected

ट्राइसिटी में कोरोना से 6 की मौत, 128 संक्रमित

Sun, 13 Jun 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, 6 died due to corona in tricity, 128 infected
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में शनिवार को कोरोना से जहां 6 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 128 नए संक्रमित मिले। मृतकों में तीन चंडीगढ़ और तीन मोहाली के रहने वाले थे। पंचकूला में किसी भी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 58, पंचकूला के 17 और मोहाली के 53 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में जिन तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से खुड्डा अलीशेर निवासी 48 वर्षीय पुरुष ने जीएमसीएच-32 में जबकि सेक्टर-41 निवासी 70 वर्षीय वृद्ध और बापूधाम कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय वृद्धा ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने एकांतवास में रखे गए 79 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया। चंडीगढ़ में संक्रमित मिले मरीजों में पुरुषों की संख्या 30 व महिलाओं की संख्या 28 है। मिले 58 मरीजों में से सबसे ज्यादा 8 मरीज सेक्टर-38 में मिले। बीते 24 घंटे के दौरान 2408 लोगों की जांच की गई। इनमें 23 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में एक्टिव केस की संख्या 540 रह गई है, जबकि अब तक 789 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed