फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, 40 more e-buses will run in the city, agreement with Volvo-Eicher

शहर में चलेगी वोल्वो-आयशर की इलेक्ट्रिक बसें, सोमवार को पहुंचेगी पहली प्रोटोटाइप बस

Sat, 18 Jun 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, 40 more e-buses will run in the city, agreement with Volvo-Eicher
चंडीगढ़। शहर में जल्द ही वॉल्वो-आयशर की इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। परिवहन विभाग ने इलेक्ट्रिक बसों के डिजाइन को मंजूरी दे दी है। सोमवार को इस इलेक्ट्रिक बस का प्रोटोटाइप शहर पहुंच जाएगा। विभाग के अधिकारियों की तरफ से सहमति देने के बाद कंपनी बसों की डिलीवरी शुरू कर देगी।
विज्ञापन

नई आने वाली 40 ई-बसों का डिजाइन पुरानी बसों से थोड़ा अलग होगा। परिवहन विभाग ने वॉल्वो-आयशर को 44.99 रुपये प्रति किलोमीटर के रेट पर शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने का काम आवंटित किया है। अब जल्द ही कंपनी बसों की डिलीवरी शुरू कर देगी और जुलाई माह तक शहर की सड़कों पर 40 और इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती हुई दिखाई देंगी।
विज्ञापन

पहले 60 रुपये प्रति किलोमीटर के खर्च पर बसें किराए पर ली गई थीं। इस तरह नई इलेक्ट्रिक बसें पिछली बार के मुकाबले 15 रुपये प्रति किलोमीटर सस्ती चलेंगी। बता दें कि प्रशासन को केंद्र सरकार ने 80 बसों की मंजूरी दी थी, इसमें से 40 बसें वर्तमान में सड़कों पर दौड़ रही हैं और 40 बसों के लिए प्रशासन ने वॉल्वो-आयशर से समझौता किया है। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि उन्हें जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी मिलने शुरू हो जाएगी। सोमवार को इलेक्ट्रिक बस का प्रोटोटाइप शहर में पहुंच जाएगा। बसों में सभी एडवांस सुविधाएं प्रदान करने के लिए कंपनी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed