{"_id":"584903fa4f1c1bf959449d36","slug":"chandigarh-30-thousand-merchant-will-sell-your-product-online-at-ebay","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के 30 हजार व्यापारी ईबे पर ऑनलाइन बेचेंगे अपने उत्पाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के 30 हजार व्यापारी ईबे पर ऑनलाइन बेचेंगे अपने उत्पाद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 08 Dec 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
ई-बे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते क्रेज को देखते हुए चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट ईबे से हाथ मिलाया है। व्यापार मंडल में 30 हजार व्यापारी सदस्य हैं। ये सभी अब साइट पर ऑनलाइन उत्पाद बेच सकेंगे। साइट पर चंडीगढ़ के व्यापारियों के लिए अलग से एक पेज होगा।
विज्ञापन
बुधवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल वोहरा ने कहा कि 7-8 माह से हमारी ईबे से बात चल रही थी। अब सारी बातें फाइनल हो चुकीं हैं। अब व्यापारी चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी अपने उत्पाद बेच पाएंगे।
विज्ञापन
व्यापार में नोटबंदी से 50 से 60 फीसदी की कमी
व्यापारियों ने कहा कि नोटबंदी के बाद से व्यापार में 50 से 60 फीसदी कमी आ चुकी है। उन्हें उम्मीद है कि अब ऑनलाइन उत्पाद बेचने से नुकसान में कमी लाई जा सकेगी। चंडीगढ़ का ग्राहक जिस दिन किसी सामान का ऑर्डर करेगा, वह उसे उसी दिन पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन की कोशिश का समर्थन मगर कैशलेस नामुमकिन
व्यापारियों का कहना है कि शहर को 100 फीसदी कैशलेस नहीं बनाया जा सकता है। शहर के सभी व्यापारी प्रशासन की इस कोशिश का समर्थन करते हैं, लेकिन ऐसा करना नामुमकिन है।
नगदी के बिना लेनदेन संभव ही नहीं है। हर दुकानदार ग्राहकों के लिए स्वाइप मशीन, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, और चैक का विकल्प भी रखेगा, लेकिन स्वाइप मशीनों के लिए आवेदन के बावजूद व्यापारियों को अभी तक स्वाइप मशीनें नहीं मिली हैं। बैंक अधिकारी व्यापारियों को कम से कम एक महीने और इंतजार करने को कह रहे हैं।