फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh 30 doctors from Haryana called on deputation

हरियाणा के 30 डॉक्टर डेपुटेशन पर बुलाए गए चंडीगढ़

Wed, 20 Jul 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh 30 doctors from Haryana called on deputation
चंडीगढ़। शहर में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए हरियाणा से 30 डॉक्टरों को डेपुटेशन पर बुलाया गया है। वे सभी अगले 30 दिन के अंदर चंडीगढ़ में ड्यूटी शुरू कर देंगे। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने मंगलवार को आदेश जारी कर इसकी पुष्टि की है। इसमें बताया गया है कि वे अगले एक वर्ष तक यहां डेपुटेशन पर तैनात रहेंगे। इसमें पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, कालका, यमुनानगर, झज्जर व भिवानी के डॉक्टर शामिल हैं। इतना ही नहीं उस सूची में लगभग छह डॉक्टर ऐसे हैं जो चंडीगढ़ में संचालित हरियाणा के विभिन्न यूनिट में कार्यरत हैं। इसमें बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बेहोशी के डॉक्टर, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, सामुदायिक स्वास्थ्य, सर्जरी और पैथालॉजिस्ट शामिल हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंडीगढ़ में डॉक्टरों के लगभग 91 पद 27 वर्षों से खाली पड़े हैं। प्रशासन उसे भरने में असफल होने के कारण डेपुटेशन के सहारे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए लगातार नई नियुक्ति के लिए विज्ञापन भी जारी किए जा रहे हैं लेकिन उन पदों पर तैनाती के लिए विशेषज्ञ नहीं मिल रहे। इस वजह से यूटी प्रशासन ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से डेपुटेशन पर डॉक्टर बुलाने का निर्णय लिया है। उसी के अंतर्गत हरियाणा से एक बार में 30 डॉक्टरों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed