{"_id":"60662ba48ebc3ee64b5f280a","slug":"chandigarh-1867-vaccine-first-day-of-the-fourth-phase-corona-chandigarh-news-pkl408998325","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण अभियान के चौथे चरण के पहले दिन 1867 ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण अभियान के चौथे चरण के पहले दिन 1867 ने लगवाया टीका
विज्ञापन
सेक्टर-8 की डिस्पेंसरी के बाहर अपनी नौकरानी के साथ कोरोना का टीका लगवाने पहुंची महिला अपनी बारी क?
- फोटो : CHANDIGARH
चौथे चरण के पहले दिन 1867 ने लगवाया टीका
शहर में सरकारी और निजी अस्पताल में बनाए गए 55 केंद्रों पर अपने परिजनों के साथ पहुंचे लोग
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के चौथे चरण के पहले दिन वीरवार को 45 साल से अधिक उम्र के 1867 लोगों ने टीका लगवाया। शहर के 55 निजी व सरकारी अस्पतालों में बनाए केंद्रों पर लोगों ने परिवार के साथ पहुंचकर टीका लगवाया। लोगों के उत्साह को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को अवकाश होने के बावजूद टीकाकरण सत्र चलाने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द टीका लगवाने के लिए अवकाश के दिन भी केंद्र खोला जाएगा।
खुद के साथ नौकरानी को भी लगवाया टीका
चौथे चरण के अभियान में पहले दिन लोग अकेले टीका लगवाने की बजाय अपने उम्र के सगे संबंधियों के साथ नौकरानी को भी लेकर केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने खुद के साथ नौकरानी को भी टीका लगवाया। इसे देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी खुश नजर आए।
3499 को लगा टीका
टीकाकरण अभियान में पहले से चल रहे सत्र को मिलाकर वीरवार को 3499 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 151 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली व 116 को दूसरी खुराक लगाई गई। अग्रिम पंक्ति के 156 कर्मचारियों को पहली व 274 को दूसरी खुराक लगाई गई, जबकि 45 से 60 साल के बीच के 1867 लाभार्थी ने पहली खुराक लगवाई। वहीं, 45 से 60 साल के बीच के गंभीर रूप से बीमार 28 लाभार्थियों को दूसरी खुराक लगाई गई। 60 साल से ऊपर के 791 लाभार्थियों ने पहली और 116 ने दूसरी खुराक लगवाई।
विज्ञापन
टीका लगवा कर बोले लाभार्थी
...........................
काफी दिनों से इसका इंतजार था कि मेरी उम्र के लोगों को भी टीका लगवाने की अनुमति मिले। पहले दिन ही केंद्र पर आकर टीका लगवाया है। मैं बिल्कुल ठीक हूं।
-अनिल सूरी, सेक्टर-46
जिस दिन जानकारी मिली कि एक अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा, उस दिन मैंने और मेरे पति ने तय कर लिया था कि पहले दिन ही टीका लगवाएंगे और वैसा ही किया।
-रजनी सूरी, सेक्टर-46
कोरोना एक बार फिर जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, हम सभी को जल्द से जल्द टीका लगवा लेना चाहिए। मैंने अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका लगवाया है। मुझे कोई परेशानी नहीं हुई।
-मीनू गुप्ता, सेक्टर-50
सरकारी अस्पतालों में टीका लगवाने की सुविधा निशुल्क है। लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी बंदोबस्त किए गए हैं। सभी को जल्द से जल्द टीका लगवा लेना चाहिए। टीका लगवाकर खुद को संक्रमण के खिलाफ कवच प्रदान कर दिया है।
-प्रमोद कुमार, सेक्टर-50
एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैंने टीका लगवाकर अपने और अपने परिवार के साथ देश को कोरोना मुक्त करने में योगदान दिया है। जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है वे भी जल्द से जल्द टीका लगवाकर महामारी से मुक्ति में सहयोग करें।
-हरजिंदर कौर, पूर्व मेयर
मैंने टीका लगवाकर अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वाह किया है। इससे जहां एक ओर देश को कोरोना जैसी महामारी से बचाव में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ मैं भी कोरोना वायरस से सुरक्षित हो जाऊंगा।
-रुपिंदर बराड़, निदेशक उच्च शिक्षा