फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: 155 patients from Corona found, one dead

चंडीगढ़ ः कोरोना के 155 मरीज मिले, एक की मौत

Fri, 20 Nov 2020 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh: 155 patients from Corona found, one dead
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। वीरवार को ट्राइसिटी में कोरोना से पांच मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 358 नए संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों में तीन मोहाली जबकि एक-एक मरीज चंडीगढ़ व पंचकूला के रहने वाले थे। वहीं, नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 155, मोहाली के 135 और पंचकूला के 68 मरीज शामिल हैं। त्योहारी सीजन में अचानक संक्रमण की रफ्तार बढ़ने से प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में जिस मरीज की मौत की पुष्टि की गई, उसकी पहचान सेक्टर-46 निवासी 75 वर्षीय वृद्ध के रूप में हुई है। वृद्ध को इलाज के लिए जीएमसीएच-32 लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद उस मरीज की हुई कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, पॉजिटिव मिले 155 मरीजों में पुरुषों की संख्या 90 और महिलाओं की संख्या 65 है। वीरवार को सेक्टर-38 से 8, सेक्टर 44 से 12, सेक्टर 46 से 6, मनीमाजरा से 11 , सेक्टर-22 से 6, सेक्टर-23 से 5, सेक्टर-28 से 6 और सेक्टर-37 से 10 मरीज मिले। उधर, होम आइसोलेशन में रखे गए 130 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ठंड के साथ ही संक्रमण से बचाव के मानकों की अनदेखी के कारण पॉजिटिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग संक्रमण से बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करें। 155 मरीजों के मिलने के बाद शहर में पॉजिटिव केस की संख्या 16322 हो गई है। जबकि अब तक 254 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 14963 मरीज ठीक हो चुके हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
आईएसबीटी पर बाहर से आने वाले 9 लोग मिले संक्रमित
दिल्ली में तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सेक्टर-17 स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) पर बस यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। इसके लिए यहां मोबाइल टीम लगाई गई है। बीते तीन दिनों में बाहर से आए 400 लोगों की जांच की गई है, जिनमें से 12 संक्रमित मिले। वीरवार को 150 यात्रियों की जांच की गई, जिसमें से 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

मोहाली में 135, पंचकूला में 68 संक्रमित
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली/पंचकूला। चंडीगढ़ के साथ मोहाली और पंचकूला में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। वीरवार को मोहाली में तीन लोगों की मौत के साथ रिकॉर्ड 135 लोग संक्रमित मिले। वहीं, 75 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही मोहाली में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 263 पर पहुंच गया है जोकि ट्राइसिटी में सबसे अधिक है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है। उधर, पंचकूला में वीरवार को कुल 87 नए केस सामने आए, जिनमें से 68 पंचकूला जबकि 19 केस बाहरी प्रदेशों के हैं। संक्रमण से सेक्टर-7 निवासी 67 वर्षीय महिला की मौत की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed