फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh,11 killed by corona at Tricity, 1891 infected.

ट्राइसिटी में कोरोना से 11 की मौत, 1891 संक्रमित

Thu, 22 Apr 2021 01:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh,11 killed by corona at Tricity, 1891 infected.
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में बुधवार को कोरोना से जहां 11 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 1891 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से छह मोहाली, तीन पंचकूला और दो चंडीगढ़ के रहने वाले थे। वहीं, नए संक्रमितों में 622 चंडीगढ़, 754 मोहाली और 515 के हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बुधवार को लगातार चौथे दिन भी 600 से ज्यादा पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन बेहद चिंतित हैं, क्योंकि तमाम उपायों के बावजूद भी कोरोना की चेन नहीं टूट रही है। बुधवार को चंडीगढ़ में जिन दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से मलोया निवासी 56 वर्षीय पुरुष की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही मधुमेह और निमोनिया से पीड़ित थे। वहीं, सेक्टर-44 निवासी 56 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही उच्च रक्तचाप व सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं। वहीं, दूसरी तरफ एकांतवास में रखे गए 454 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 2970 लोगों की कोरोना जांच की जिनमें से 622 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 160 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। शहर में एक्टिव केसों की संख्या 4125 पर पहुंच गई है। वहीं अब तक 423 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मनीमाजरा में 45, मौलीजागरां में 22, हल्लोमाजरा में 12, धनास में 15, सेक्टर-49 में 14, सेक्टर-47 में 13, सेक्टर-46 में 15, सेक्टर-45 में 19, सेक्टर-44 में 15, सेक्टर-41 में 12, सेक्टर-40 में 17, सेक्टर-29 व सेक्टर-19 में 12 -12, सेक्टर-15 में 21 पॉजिटिव मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed