{"_id":"5090b3399919245bed0ab900bf601d42","slug":"chanda-mama-little-bhim-and-mowgli-to-eat-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने को यहां है चंदा मामा, छोटा भीम और मोगली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने को यहां है चंदा मामा, छोटा भीम और मोगली
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Nov 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकल-अंकल एक छोटा भीम देना...। अंकल मुझे भी। भाई साहब चार पैकेट मोगली देना। चंडीगढ़ कार्निवाल के बावर्ची काउंटर में कुछ ऐसी ही आवाजें आ रही हैं।
विज्ञापन
जिन लोगों के कानों में यह आवाज पहुंचती है तो वे सीधे काउंटर पर पहुंच जाते हैं...। वापस लौटते वक्त छोटा भीम, मोगली, नानी की पोटली व ऐसे कई कैरेक्टर उनके हाथों में दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
इन चीजों को देखकर आपके मुंह में भी पानी आ सकता है।
दरअसल, ये करेक्टर हैं बेकरी आइटम्स के। कार्निवाल में कुछ नया और अनोखा करने के लिए माउंटव्यू होटल की ओर से बेकरी काउंटर लगाया गया है, जिसे नाम दिया गया है ‘बावर्ची’।
विज्ञापन
इस काउंटर की हर चीज को स्पेशल नाम दिए गए है। जैसे डॉनट को नाम दिया गया है छोटा भीम, ओटमील कुकीज को मोगली और नानी की पोटली में 10 कुकीज बिस्किट हैं।
इसी तरह चीज पैटी को बाजीगर नाम दिया गया है और वनीला मफिन को फिर दबंग। पेस्ट्री को मासूम और चोको-चिप कुकीज का नाम बिग-बी रखा गया है।
बावर्ची काउंटर के संजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कार्निवाल में लोगों को आकर्षित करने के लिए इन चीजों को खास नाम दिए गए हैं। संजय ने बताया कि पहले दिन काफी लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं।
30 रुपये से 250 तक की बेकरी
यहां काउंटर पर छोटी-छोटी बेकरी आइटम्स हैं जोकि 30 रुपये से शुरू होकर 250 रुपये तक हैं। इनमें ज्यादातर चीजें 30 से 40 रुपये तक की हैं। बच्चों में इन चीजों को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।