{"_id":"61707dbab100f4391e4ef57d","slug":"chances-of-rain-on-23rd-and-24th-october-the-temperature-will-drop-chandigarh-news-pkl430661577","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 और 24 अक्तूबर को बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 और 24 अक्तूबर को बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर व आसपास के इलाकों में 23 व 24 अक्तूबर को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि पंजाब और हरियाणा के कई जिलों के साथ चंडीगढ़ में भी 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाओं के चलने और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि खुले में जो फसल है, उन्हें ढक कर रखें, अन्यथा तेज हवाओं से नुकसान पहुंच सकता है। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 22 से 24 अक्तूबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 23 से 24 अक्तूबर तक उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है। इससे हवा व गरज चमक के साथ चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है। विभाग ने कहा है कि पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर आदि कुछ जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है, जबकि इस दौरान चंडीगढ़ सहित हरियाणा के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर बारिश और हवाओं की वजह से जलभराव की समस्या, बिजली कट, पेड़ों के गिरने आदि की समस्या भी हो सकती है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।