फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chance of rain in coming two days in Punjab Haryana Chandigarh

Punjab Haryana Weather alert: आज और कल कई जिलों में बारिश के आसार, 40-50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

Sat, 16 Oct 2021 08:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Oct 2021 08:10 PM IST
सार

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा,  चंडीगढ़ में आगामी दो दिनों में बारिश की संभावना जताई है। इस समय धान, बाजरा सहित खरीफ की प्रमुख फसलें मंडियों में आ रहीं हैं। ऐसे में बारिश से किसानों को नुकसान होने की भी आशंका है।

विज्ञापन
Chance of rain in coming two days in Punjab Haryana Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और हरियाणा में रविवार और सोमवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा के कई जिलों के साथ चंडीगढ़ में भी 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी और गर्जन के साथ तेज बारिश की आशंका है। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि खुले में जो फसल हैं, उन्हें तेज हवाओं से नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए उन्हें ढक कर रखें।

विज्ञापन


17 अक्तूबर से बंगाल की खाड़ी में बनने वाले संभावित कम दबाव क्षेत्र से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे हवा व गरज-चमक के साथ शहर में 17 अक्तूबर की रात और 18 अक्तूबर को तेज बारिश हो सकती है। मानसून के लौटने के बाद यह पहली बारिश होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, सर्बजीत को सात दिन की रिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर बारिश और हवा की वजह से जलभराव की समस्या, बिजली कट, पेड़ों के गिरने आदि की समस्या भी हो सकती है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। आगामी कुछ दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से इस बार मानसून 8 अक्तूबर को लौट चुका है। मानसून इस बार शहर में 13 दिन पहले आया था और 13 दिन बाद लौटा। मौसम विभाग के अनुसार औसतन 25 सितंबर को मानसून लौट जाता है लेकिन इस बार देरी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed