फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Champion Arshdeep Singh will reach home today, preparations begin for welcome and celebration at home.

Chandigarh News: आज घर पहुंचेंगे चैंपियन अर्शदीप सिंह, घर पर स्वागत और जश्न की तैयारियां शुरू

Sat, 06 Jul 2024 06:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Champion Arshdeep Singh will reach home today, preparations begin for welcome and celebration at home.
चंडीगढ़। टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह शनिवार को खरड़ पहुंचेंगे। चैंपियन के स्वागत के लिए घर पर शानदार तैयारियां की गई हैं। चैंपियंस के लौटने की खुशी में पूरे घर को लाइटों से जगमगा दिया गया है। साथ ही इलाके में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

अर्शदीप सिंह के पिता दर्शन सिंह और मां बलजीत कौर ने बेटे की घर वापसी के लिए कई तरह की तैयारियां की हुई है। मां-पिता भारतीय टीम के वर्ल्ड कप के सभी मैचों को देखने के लिए विदेश में ही थे। फाइनल जीतने के बाद पूरे परिवार ने बेटे के साथ विजेता ट्रॉफी के साथ मैदान पर तस्वीरें भी खिंचवाई थी। इसके बाद विजेता भारतीय टीम के साथ मां पिता भी एक विशेष विमान पर वीरवार को दिल्ली पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर उनके साथ मुलाकात कर फोटो भी करवाई थी। इसके बाद टीम इंडिया के साथ अर्शदीप सिंह दिल्ली से मुंबई रवाना हो गए। यहां मरीन ड्राइव पर विजय रोड निकाली गई थी। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में टीम का स्वागत सेरेमनी हुई। दिल्ली से ही अर्शदीप सिंह मां-पिता वीरवार को खरड़ पहुंच गए और बेटे के आने की तैयारियों में जुट गए। अर्शदीप सिंह शनिवार को शाम 7 बजे के करीब शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर लैंड करेंगे।
विज्ञापन

धारदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को किया धराशायी, 17 विकेट झटके
अर्शदीप सिंह टी-20 वर्ल्ड कप में लहराती गेंदों से विपक्षी टीमों के खिलाड़ियों पर कहर बरपाते हुए भारत को वर्ल्ड कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 17 विकेट चटकाए। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के साथ 2 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट, बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 विकेट, अमेरिका के खिलाफ 4 विकेट, आयलैंड के खिलाफ 2 और पाकिस्तान के खिलाफ 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed