{"_id":"605515718ebc3e59176b7c0d","slug":"challans-of-mask-administrator-municipal-corporation-chandigarh-chandigarh-news-pkl40771632","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासक की सख्ती के बाद चार गुना बढ़े मास्क के चालान, नगर निगम कर रहा लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासक की सख्ती के बाद चार गुना बढ़े मास्क के चालान, नगर निगम कर रहा लापरवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की सख्ती के बाद शहर में मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद पिछले कुछ महीनों से मास्क नहीं पहनने को लेकर चालान की संख्या काफी कम हो गई थी, जिसे अब करीब चार गुना तक बढ़ा दिया गया है।
18 मार्च को एसडीएम (पूर्व) की विभिन्न टीमों ने 123 चालान काटे, जबकि एसडीएम (दक्षिण) ने 48 और एसडीएम (मध्य) ने 60 चालान काटे। हालांकि पहले रोजाना 15 से 30 चालान ही काटे जा रहे थे। वहीं, तीनों ए़सडीएम की ओर से अब तक 46746 चालान काटे गए हैं। इसमें एसडीएम (पूर्व) के इलाके में 17000, एसडीएम (दक्षिण) के इलाके में 14215 और एसडीएम (मध्य) के इलाके में अब तक 15,531 चालान काटे गए हैं। शहर में मास्क नहीं पहनने वालों के चालान काटने की जिम्मेदारी तीनों एसडीएम की अगुवाई वाली विभिन्न टीमें, नगर निगम और पुलिस को दी गई है। तीनों एसडीएम की ओर से विभिन्न स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में कई टीमों का गठन किया है। ये टीमें अपने इलाके में मास्क नहीं पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करने और सड़क पर थूकने पर चालान काटती हैं और मौके पर जुर्माने की राशि को वसूला जाता है।
8 माह में 50 चालान भी नहीं कर सका निगम
शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने नगर निगम को भी मास्क न पहनने वालों का चालान करने को कहा था। इस कार्रवाई के लिए बीते साल जुलाई माह में निगम को चालान बुक भी दे दी गई थी। निगम ने अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के उप निरीक्षक व एमओएच के सफाई निरीक्षकों को चालान करने की जिम्मेदारी दी थी। आठ माह बीतने के बाद निगम अब तक निगम 39 चालान ही कर सका है। सेक्टर 41 की मार्केट में मास्क के चालान को लेकर अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के साथ बीते साल विवाद भी हो गया था। उसके बाद कर्मचारियों ने मास्क का चालान करने में कम ही रुचि दिखाई है। वहीं, निगम के मुकाबले एसडीएम की टीम लगातार कार्रवाई करने में जुटी है और प्रतिदिन का आंकड़ा भी तैयार कर रही है।
विज्ञापन
वर्जन---
कोरोना को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन काफी जरूरी है। लोगों ने लापरवाही बरती, इसकी वजह से शहर में सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। नियमों का पालन कराने के मकसद से ही सख्ती बरती जा रही है।
- मनोज परिदा, सलाहकार, यूटी प्रशासक