फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Challan will cut in Haryana if writing Army, press, mayor, doctor etc on vehicles

गाड़ी पर आर्मी, प्रेस, पुलिस, मेयर, चेयरमैन लिखा तो कटेगा चालान, चंडीगढ़ के बाद हरियाणा में भी लागू

Tue, 04 Feb 2020 10:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Feb 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Challan will cut in Haryana if writing Army, press, mayor, doctor etc on vehicles
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ के बाद अब हरियाणा में भी किसी भी वाहन पर कोई वीआईपी पहचान दिखी, तो उसका चालान होगा। हरियाणा सरकार ने इस संदर्भ में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों को प्रदेश में भी लागू करने का फैसला लिया है। इस संदर्भ में हरियाणा मुख्य सचिव कार्यालय ने एक सर्कुलर हरियाणा के सभी सरकारी विभागों के प्रशासनिक सचिवों, सभी विभागों के मुखिया, सभी रेंज आयुक्तों, सभी बोर्ड, निगमों के चेयरमैन एवं एमडी,  जिला उपायुक्तों व एसडीएम को जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इस सर्कुलर में हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि 24 जनवरी को उच्च न्यायलय ने वाहनों पर वीआईपी सिंबल लगाने के संबंध में एक आदेश जारी किया था। इन आदेशों में कहा गया था कि चंडीगढ़ में कोई भी वाहन वीआईपी सिंबल के साथ सड़कों पर नहीं दौड़ेगा। ये वीआईपी सिंबल वाहनों पर झंडियों, स्टीकर व अंकित शब्दों के रूप में हो सकते हैं। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस ने हाईकोर्ट के इन आदेशों को 72 घंटों में लागू कर दिया है। हरियाणा सरकार अब इसी आदेश को प्रदेशभर में भी लागू करना चाहती है। जिसके संदर्भ में हरियाणा मुख्य सचिव कार्यालय ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर तुरंत प्रभाव से इन आदेशों को प्रदेश में भी लागू करने को कहा है। मुख्य सचिव कार्यालय के अंडर सेक्रेटरी प्रोटोकाल हरी कृष्ण के अनुसार सभी विभागों के हेड्स व प्रशासनिक सचिवों को हाईकोर्ट के आदेशों से अवगत करवाते हुए तुरंत प्रभाव से इन आदेशों का पालन करने को कहा गया है। उनके अनुसार हाईकोर्ट के ये आदेश अब पूरे प्रदेश में भी लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के वीआईपी सिंबल अब नहीं चलेंगे
हरियाणा की सड़कों पर दौड़ने वाले किसी भी वाहन को अब विभिन्न वीआईपी सिंबल जैसे प्रेस, आर्मी, पुलिस, सरकारी विभाग व अफसर का पद व नाम, कोर्ट, एयरपोर्ट, नेवी, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, पार्षद, मेयर इत्यादि लिखकर या अंकित करवाकर चलने की अनुमति नहीं होगी। किसी प्रकार की झंडी भी वाहनों पर नहीं लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed