{"_id":"63b65a735203457e341e3e33","slug":"challan-was-sent-to-someone-else-by-smart-camera-on-breaking-traffic-rules-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: नादान निकला स्मार्ट कैमरा, नंबर प्लेट के V को समझा Y, बाइक की जगह काट डाला एक्टिवा का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: नादान निकला स्मार्ट कैमरा, नंबर प्लेट के V को समझा Y, बाइक की जगह काट डाला एक्टिवा का चालान
Thu, 05 Jan 2023 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:35 AM IST
सार
ट्रैफिक पुलिस ने वर्ष 2022 में 5,86,966 ट्रैफिक चालान किए हैं जबकि 2021 में 2,32,319 चालान हुए थे। 2022 में सबसे ज्यादा ओवरस्पीडिंग के 1,84,166 चालान हुए हैं। 2021 में यह आंकड़ा महज 64,132 था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में स्मार्ट कैमरे ने काटा गलत चालान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के स्मार्ट कैमरे अब धोखा देने लगे हैं। मंगलवार को सेक्टर-34/35 में तड़के 3:50 बजे यातायात नियम किसी और ने तोड़ा और चालान किसी और के घर भेज दिया गया। ये सबकुछ इस वजह से हुआ कि स्मार्ट कैमरे ने अंग्रेजी के अक्षर वी को वाई समझ लिया।
विज्ञापन
मामला मंगलवार का है। सेक्टर-34/35 में साउथ एंड की तरफ से सुबह 3:50 बजे पर एक मोटरसाइकिल सवार (नंबर सीएच01-बीवी-3364) ने लाल बत्ती जंप की जिसको स्मार्ट कैमरे ने पकड़ लिया और चालान काट दिया। कैमरे ने मोटरसाइकिल और नंबर प्लेट की फोटो भी खींच ली लेकिन जो चालान काटा उसमें मोटरसाइकिल के नंबर को पढ़ने में गलती हो गई। कैमरे ने वी अक्षर को वाई समझ लिया और सीएच01-बीवी-3364 की जगह सीएच01-बीवाई-3364 का चालान काट कर वाहन मालिक को चालान भेज दिया। चालान नवीन नाम के व्यक्ति के पास पहुंचा, उनके पास एक्टिवा है जिसका नंबर सीएच01-बीवाई-3364 है। मोबाइल पर मैसेज देखने के बाद जब उन्होंने ऑनलाइन चेक किया तो पाया कि लाल बत्ती उन्होंने नहीं किसी और ने जंप की है। चालान के नोटिस में दूसरे व्यक्ति की फोटो भी है।
विज्ञापन
बड़ा सवाल, अब चालान को भुगतेगा कौन?
ऐसा पहला मामला सामने आया है लेकिन यह काफी गंभीर बात है क्योंकि अगर कैमरा किसी एल्फाबेट को कुछ और समझ रहा है, तो ऐसे कई लोग हो सकते हैं, जिनके गलत चालान कटे होंगे। नवीन ने ट्वीटर पर चंडीगढ़ पुलिस को टैग कर शिकायत की है। कहा कि गलत लोगों का चालान काट कर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस बेवजह उन्हें परेशान कर रही है जबकि चालान के नोटिस में मोटरसाइकिल का नंबर साफ-साफ देखा जा सकता है कि लाल बत्ती सीएच01-बीवी-3364 गाड़ी ने जंप की है, उन्होंने नहीं। उन्होंने पुलिस ने पूछा कि अब चालान की राशि को कौन भुगतेगा। इस पर पुलिस की तरफ से जवाब दिया गया है कि अगर चालान के खिलाफ कोई शिकायत है तो अपनी विस्तृत शिकायत pdsptrf-chd@nic.in पर भेजें।
विज्ञापन
वर्ष 2022 में कटे हैं करीब 6 लाख चालान
ट्रैफिक पुलिस ने वर्ष 2022 में 5,86,966 ट्रैफिक चालान किए हैं जबकि 2021 में 2,32,319 चालान हुए थे। 2022 में सबसे ज्यादा ओवरस्पीडिंग के 1,84,166 चालान हुए हैं। 2021 में यह आंकड़ा महज 64,132 था। लाल बत्ती जंप करने वालों की गिनती 1,75,649 रही। 2021 में ये महज 4,097 थी। इसके अलावा बिना हेलमेट, गलत पार्किंग, ड्राइविंग करते हुए मोबाइल का इस्तेमाल, साइकिल ट्रैक पर ड्राइविंग करना और जेबरा क्रॉसिंग के भी काफी चालान हुए हैं।