फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Challan presented in court against 12 associates of Amritpal Singh

Punjab News: अमृतपाल सिंह के 12 सहयोगियों पर चलेगा पुलिस की जान खतरे में डालने का केस, अदालत में चालान पेश

Wed, 24 May 2023 10:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 May 2023 10:41 PM IST
सार

पंजाब पुलिस ने पपलप्रीत सिंह को 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया था जबकि अमृतपाल सिंह को 23 अप्रैल को जरनैल सिंह भिंडरावाला के गांव रोडे के गुरुद्वारा साहिब से गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Challan presented in court against 12 associates of Amritpal Singh
अमृतपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वारिस पंजाब दे के प्रमुख खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की खालसा वहीर (धार्मिक मार्च) में शामिल 12 सहयोगियों के खिलाफ खिलचियां थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने बाबा बकाला साहिब में बिक्रमजीत सिंह की अदालत में चालान पेश कर दिया है। इन पर धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 506 (जान से मारने की धमकी), 336 (जान को खतरे में डालना) और 186 (सरकारी ड्यूटी में बाधा) के तहत केस चलेगा। 

विज्ञापन


न्यायधीश ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 29 मई तय की है। अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ 18 मार्च 2023 को केस दर्ज किया था। बाबा बकाला साहिब की अदालत में पेश चालान में अमृतपाल सिंह, हरजीत सिंह और पपलप्रीत सिंह के नाम शामिल नहीं हैं क्योंकि वे अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत बंद हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 18 मार्च को जब खिलचियां थाने की पुलिस ने खालसा वहीर के दौरान अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गाड़ी भगा दी और पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया था। इससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे थे। पुलिस का सहयोग करने के बजाय वे फरार हो गए। इसमें कहा गया है कि दर्शन सिंह, जगमोहन सिंह जग्गी, संधू ड्राइवर व पम्मा बाजखाना के एड्रेस पूरे नहीं हैं। रिपोर्ट में जांच किए जाने का हवाला दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इसके साथ ही हरजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने का हवाला दिया। चालान में अमृतपाल सिंह, हरजीत सिंह, पपलप्रीत सिंह, दर्शन सिंह, जग्गी जगमोहन सिंह, संधू ड्राइवर, पम्मा बाजखाना, हरजिंदर सिंह, हरजीत सिंह के नाम रखे हैं लेकिन इनके खिलाफ चालान पेश नहीं किया गया है।

एनएसए के अधीन गठित बोर्ड ने डिब्रूगढ़ पहुंच कर लिया बयान
एनएसए के तहत गठित बोर्ड की टीम अमृतपाल सिंह और उसके साथियों से मिलने असम की डिब्रूगढ जेल पहुंची। टीम ने अमृतपाल सिंह, पपलप्रीत सिंह और उनके साथियों से अलग-अलग सवाल पूछे और उनके बयान को भी दर्ज किया। अमृतपाल व उसके साथियों ने आरोप लगाया था कि उन पर एनएसए लगाना गलत है। इसे लेकर उन्होंने अदालत में याचिका दायर की थी। इसकी जांच करने के लिए रिटायर्ड जस्टिस शाबिहुल हसनैन की अध्यक्षता में एक बोर्ड गठित किया गया था। 

इसमें पंजाब पुलिस के आईजी राकेश अग्रवाल, सुवीर सिओकंद, दिव्यांशु जैन शामिल हैं। पुलिस ने अमृतपाल और उसके नौ लोगों साथियों पर एनएसए लगाया गया था। बोर्ड जांच कर रहा है कि इन पर एनएसए लगाना सही है या नहीं। पुलिस ने पपलप्रीत को 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया था जबकि अमृतपाल सिंह को 23 अप्रैल को जरनैल सिंह भिंडरावाला के गांव रोडे के गुरुद्वारा साहिब से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed