फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Challan on No High Security Ragistration Number

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा लें, नहीं तो...

Thu, 09 Oct 2014 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Oct 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
Challan on No High Security Ragistration Number

पंजाब में जिन लोगों ने अपने वाहनों पर अब तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटें नहीं लगवाई हैं, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि ट्रांसपोर्ट विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन चलाना गैर कानूनी होगा। ऐसे वाहनों के चालान काटे जाएंगे।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटें लगाने के लिए मुहिम चलाई थी। नंबर प्लेट लगाने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग ने दिल्ली की कंपनी एग्रॉस इंपेक्स को कॉन्ट्रैक्ट दिया था। नए के साथ-साथ पुराने वाहनों में भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए एक जनवरी-13 से प्रोग्राम शुरू किया गया, जिसमें नंबर 0001 से लेकर 9999 तक के लिए समय सारिणी बनाई गई थी।
विज्ञापन


यह समयबद्ध प्रोग्राम 31 अगस्त-14 को खत्म हो गया है। विभाग की जानकारी में आया है कि अब भी पंजाब में भारी संख्या में ऐसे वाहन हैं, जिन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी हैं। जिसके बाद स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अश्वनी कुमार की ओर से लोगों को विशेष हिदायत जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि बचे हुए वाहनों पर लोग तुरंत हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं। वरना ऐसे वाहनों का चालान काटा जाएगा। नंबर प्लेट लगवाने का काम पहले की तरह चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने तो साथ के साथ ही बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। किसी सीरीज का समय खत्म होते ही बगैर नई प्लेट वाले वाहनों का चालान काटा जा रहा है। अब पंजाब में इस पर सख्ती होने जा रही है।


ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
ट्रांसपोर्ट विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए पहल की है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए लोग ऑनलाइन अपाइंटमेंट ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें वेबसाइट https://www.hsrppunjab.com पर जाना होगा। राज्य सरकार ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों की फीस पहले ही तय की हुई है। दोपहिया वाहनों के लिए 125 रुपये, तीन पहिया के लिए 169, एलएमवी के लिए 369, ट्रैक्टर के लिए 125 और एचएमवी के लिए 324 रुपये फीस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed