{"_id":"657a1051dd35034939051354","slug":"challan-as-soon-as-photo-of-policeman-without-helmet-is-sent-chandigarh-news-c-16-sml1026-305564-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बिना हेलमेट पुलिसकर्मी की फोटो भेजते ही चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बिना हेलमेट पुलिसकर्मी की फोटो भेजते ही चालान
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहरवासियों को यातायात नियमों की पालना करवाने का जिम्मा चंडीगढ़ पुलिस पर है लेकिन खुद पुलिसकर्मी ही नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। शहर के लोग ऐसे पुलिसकर्मियों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बुधवार को पुलिसकर्मियों से जुड़े यातायात नियमों के उल्लंघन के तीन मामले सामने आए हैं।
पहले मामले में बुधवार को एक यूजर ने चंडीगढ़ पुलिस की मोटरसाइकिल पर बैठे दो मुलाजिमों की फोटो और वीडियो यातायात पुलिस के साथ साझा किया। इसमें पीछे बैठा पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के था। यूजर ने सवाल किया- हेलमेट क्यों नहीं। इस पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक का ऑनलाइन चालान जारी कर दिया। दूसरे मामले में एक अन्य यूजर ने एक पुलिसकर्मी की बुलेट चलाते हुए फोटो यातायात पुलिस और एसएसपी को पोस्ट की। इसमें पूछा गया कि क्या पुलिसकर्मियों के लिए मॉडिफाई साइलेंसर मान्य है। बुलेट पर डिग्गी भी मोटरसाइकिल की बॉडी से बाहर निकली है। ऐसा करने पर आम व्यक्ति के लिए चालान है मगर पुलिसकर्मियों को छूट क्यों। यह फोटो सेक्टर-35/36 चौक पर दोपहर 2.42 बजे की है। पुलिस ने जवाब दिया कि ऐसे उल्लंघन पर फील्ड स्टाफ कार्रवाई करता है।
तीसरे मामले में एक व्यक्ति ने चंडीगढ़ पुलिस की स्कॉर्पियो की चार तस्वीरें यातायात पुलिस को पोस्ट कीं। इसमें कहा कि जेडब्ल्यू मैरिएट होटल के पास यह पुलिस गाड़ी अचानक उनकी गाड़ी के आगे गलत लेन में आ गई। यूजर अपनी लेन में हरी बत्ती का इंतजार कर रहा था। दोपहर 3.04 बजे सेक्टर-22/35 की विभाजित सड़क पर यह घटना हुई। इस पर पुलिस ने कहा कि तस्वीरों में उल्लंघन साबित नहीं हो रहा है। वीडियो भेजने को कहा गया।
विज्ञापन
बता दें कि शहर की सड़कों पर हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगे हैं। इनकी फुटेज के जरिए कई ट्रैफिक चालान किए जा रहे हैं। इससे पहले भी कई बार चंडीगढ़ पुलिस के जवान यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मिले हैं। कई मामलों में उनके ऑनलाइन चालान भी जारी हो चुके हैं।