फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chaitra navratri: mob of devotees in mata's mandir

चैत्र नवरात्र: माता के दर्शनों को भक्तों का सैलाब उमड़ा

Sat, 09 Apr 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Apr 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
chaitra navratri: mob of devotees in mata's mandir
माता मनसा देवी, पंचकूला - फोटो : amar ujala

भक्तों की लगी डेढ़ किलोमीटर की लंबी कतार, हर श्रद्धालु माता के दीदार के लिए आतुर, माता के लगते जयकारे। यह दृश्य शुक्रवार को माता मनसा देवी मंदिर में देखने को मिला। मौका था चैत्र नवरात्र के पहले दिन का। माता मनसा देवी मंदिर में नवरात्र के पहले ही दिन भक्तों का सैलाब उमड़ा।

विज्ञापन


मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तों की श्रद्धा के आगे तेज धूप भी फीकी पड़ गई। माता के दर्शन के लिए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को टूटी सड़क भी नहीं रोक सकी। हरियाणा और पंजाब के गवर्नर प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी भी अपनी पत्नी रानी के साथ मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के बाद उन्होंने हवन में आहुति डाली। इसके बाद उन्होंने मनसा देवी संग्रहालय में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में श्रद्धालु सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
800 जवान लगे हैं सुरक्षा में 
माता मनसा देवी मंदिर में उमड़ी भीड़ को देखकर पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में आठ सौ जवानों को तैनात किया गया था। वहीं मंदिर में होने वाली हलचल पर नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 लाख और 76 नग चांदी के चढ़े
चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्री माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में 9 लाख 35 हजार 272 रुपए का चढ़ावा आया। शुक्रवार शाम पांच बजे तक करीब 70 हजार श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और चांदी के 76 नगर भी चढ़ाए। कालका के काली माता मंदिर में पहले दिन 15 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किया। 3 लाख 39 हजार 102 रुपये चढ़ाए।

नवरात्र में शाम 7 से 12 बजे तक प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन

chaitra navratri: mob of devotees in mata's mandir
माता मनसा देवी, पंचकूला - फोटो : amar ujala

माता के दरबार में मत्था टेकने कुरुक्षेत्र से आए नरेंद्र राणा को न तो एंबुलेंस की मदद मिली और न ही व्हील चेयर। ज्वाला सिंह का कमर से नीचे का हिस्सा काम नहीं करता। ज्वाला सिंह ने बताया कि उन्होंने एक घंटा कतार में लगने के बाद माता का दर्शन किया। यह परेशानी सिर्फ ज्वाला सिंह को ही नहीं बल्कि उनके जैसे कई दिव्यांग श्रद्धालुओं को भी हुई है। श्रद्धालुओं की मदद के लिए एंबुलेंस को वहां पर होने के बजाए लक्ष्मी धर्मशाला में खड़ा किया गया है।

10 अनूप जलोटा करेंगे गुणगान
10 अप्रैल को अनूप जलोटा और 12 को अनुराधा पोडवाल महामाई का गुणगान करेंगे। नवरात्र में शाम 7 से 12 बजे तक प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन होगा। इसके अलावा प्रतिदिन दोपहर दो से चार बजे तक भगवत कथा होगी। कालका काली माता मंदिर में 9 अप्रैल को अमरेंदर बॉबी, 10 को अनुराधा शर्मा व 11 को मीनाक्षी गर्ग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लोक संपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से गुम होने वाले बच्चों की सूचना देने का काम भी चल रहा है। लोगों के गुम हुए सामान और बच्चों को मिलाने का काम काफी कारगर साबित हो रहा है।

माता के दरबार में आए श्रद्धालुओं में माता को अपने कैमरों में कैद करने की जिज्ञासा भी काफी देखने को मिल रही है। मंदिर प्रशासन द्वारा गर्भ गृह की फोटो खिंचने पर सख्त पाबंदी है। भक्त मां के मंदिर के कई स्थानों पर भी फोटो खींचते नजर आए।

मनोकामनाएं लेकर आ रहे श्रद्धालु मंदिर के बीचोंबीच लगे पीपल के पेड़ पर मौली बांधते दिखाई दिए। मान्यता है कि जिस भी भक्त की कोई कामना पूरी नहीं होती है वह इस पीपल पर मौली बांधता है तो उसकी मन्नत पूरी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed