फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chain snatcher caught by people in chandigarh

चेन स्नैच कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, अच्छे से की खातिरदारी

Thu, 20 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
chain snatcher caught by people in chandigarh
अरेस्‍ट - फोटो : Demo Pic
बाजार से सामान खरीदकर लौट रही महिला से चेन स्नैच कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-27 निवासी बलजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को वह सेक्टर-19 की सदर मार्केट से सामान खरीदकर घर आ रही थी।
विज्ञापन


जब वह सेक्टर-19/27 के लाइट प्वाइंट पर पहुंची तो पीछे से एक युवक आया और उनके गले से सोने की चेन छीनकर भागने लगा। उन्होंने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोगों ने भाग रहे स्नैचर को दबोच लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-19 थाना पुलिस को लोगों ने स्नैचर को सौंप दिया।
विज्ञापन


स्नैचर की पहचान शेखर अली निवासी नयागांव के रूप में हुई। उससे मौके से ही चेन बरामद हो गई। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि इससे पहले वह कितनी स्नैचिंग की वारदात कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed