{"_id":"5807bc034f1c1b642e704901","slug":"chain-snatcher-caught-by-people-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नैच कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, अच्छे से की खातिरदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन स्नैच कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, अच्छे से की खातिरदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से सामान खरीदकर लौट रही महिला से चेन स्नैच कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-27 निवासी बलजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को वह सेक्टर-19 की सदर मार्केट से सामान खरीदकर घर आ रही थी।
जब वह सेक्टर-19/27 के लाइट प्वाइंट पर पहुंची तो पीछे से एक युवक आया और उनके गले से सोने की चेन छीनकर भागने लगा। उन्होंने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोगों ने भाग रहे स्नैचर को दबोच लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-19 थाना पुलिस को लोगों ने स्नैचर को सौंप दिया।
स्नैचर की पहचान शेखर अली निवासी नयागांव के रूप में हुई। उससे मौके से ही चेन बरामद हो गई। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि इससे पहले वह कितनी स्नैचिंग की वारदात कर चुका है।