{"_id":"5f2fc6d28ebc3e3cac55383e","slug":"chain-snatched-from-businessman-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में पत्नी संग सैर कर रहे कारोबारी से चेन झपटी, चंडीगढ़ में भी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में पत्नी संग सैर कर रहे कारोबारी से चेन झपटी, चंडीगढ़ में भी वारदात
Sun, 09 Aug 2020 03:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 09 Aug 2020 03:21 PM IST
सार
- फेज दो में शुक्रवार सुबह सवा सात बजे की वारदात, लोगों में रोष, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
- कारोबारी ने झपटमारों का किया था मुकाबला, लेकिन आरोपी फरार होने में रहे कामयाब
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली के फेज-दो में पत्नी संग सैर कर रहे कारोबारी की झपटमारों ने डेढ़ तोले सोने की चेन झपट ली। कारोबारी ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे फरार होने में कामयाब हो गए। वारदात शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे की है। यह पहला मौका है जब झपटमारों ने किसी पुरुष से चेन छीनी है।
विज्ञापन
फेज-दो निवासी कारोबारी संदीप मित्तल अपनी पत्नी के साथ सुबह सवा सात बजे सैर कर रहे थे। ज्ञान ज्योति स्कूल के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आए। उस समय वह मार्केट से गुजर रहे थे। तभी एक युवक उनकी चेन छीनकर फरार हो गया। संदीप मित्तल ने बताया कि जैसे ही उन्हें लगा कि झपटमार उनकी चेन लेकर फरार हुआ है तो उन्होंने उसका पीछा किया। उसका एक साथी पहले से ही बाइक स्टार्ट किए हुए था, जो उसे लेकर फरार होने लगा। संदीप ने बताया कि उन्होंने दौड़कर बाइक को पीछे से पकड़ लिया लेकिन आरोपी ने स्पीड बढ़ा दी, जिससे पकड़ छूट गई और झपटमार फरार हो गए। चेन का वजन करीब डेढ़ तोला है।
विज्ञापन
बता दें कि पांच अगस्त को फेज-3बी1 में सैर कर रही एक युवती से चेन छीनी गई थी। उस वारदात में भी बाइक सवार दो युवक शामिल थे। आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हुए थे। इसी तरह सेक्टर-69 में चेन स्नैचिंग की वारदातें सामने आ चुकी है। इसमें भी बाइक सवार ही स्नैचर थे। हालांकि फेज-आठ की पुलिस ने कुछ समय पहले एक स्नैचर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की थी। गिरोह के पकड़े जाने से कई वारदातें सुलझ गई थी।
विज्ञापन
आप नेता ने एसएसपी को लिखी चिट्ठी
आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता विनीत वर्मा ने एसएसपी को चिट्टी लिखकर मांग की है कि शहर में इस तरह की वारदातों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई की जाए। सुबह और शाम पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। क्योंकि लगातार मोहाली शहर में स्नैचिंग की वारदातें बढ़ रही हैं।
चंडीगढ़: एक्टिवा सवार दो झपटमार ले उड़े युवती का मोबाइल
इधर, चंडीगढ़ के सेक्टर-40 में एक्टिवा सवार दो झपटमार एक युवती का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। युवती की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को पीड़ित युवती निशिता (21) ने बताया कि वह सेक्टर-40 में रहती है। 8 अगस्त की दोपहर लगभग तीन बजे वह अपने घर से किसी काम से बाजार जा रही थी। इस दौरान किसी का फोन आया तो वह बात करने लगी।
तभी पीछे से एक्टिवा पर आए दो अज्ञात युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। जिस युवक ने उसका मोबाइल छीना, वह लाल रंग की टी-शर्ट पहने हुए था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत लेकर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।