फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chahal took over the command of PCA, said - will further strengthen the cricket infrastructure in Punjab

चहल ने संभाली पीसीए की कमान, बोले-पंजाब में क्रिकेट के आधारभूत ढांचे को और मजबूत करेंगे

Fri, 27 May 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Chahal took over the command of PCA, said - will further strengthen the cricket infrastructure in Punjab
चंडीगढ़। अभिनेता, निर्माता और पूर्व क्रिकेटर गुलजार इंदर सिंह चहल उत्तरी क्षेत्र की प्रमुख क्रिकेट एसोसिएशन में से एक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए ) के नए अध्यक्ष बन गए हैं। वीरवार को आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में एसोसिएशन की हुई वार्षिक बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। कुर्सी संभालते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी टीम का एजेंडा सिर्फ क्रिकेट ही रहेगा। पंजाब में क्रिकेट से संबंधित आधारभूत ढांचे का विकास किया जाएगा। उनका और टीम का एक ही लक्ष्य रहेगा स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन के साथ क्रिकेट का विकास करना। बोर्ड रूम में राजनीति के लिए कोई जगह नहीं रहेगी।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स प्रमोटर के तौर पर प्रख्यात चहल पंजाब के लिए अंडर-16 और अंडर-19 जोनल और शेष भारत स्तर पर खेल चुके हैं। चहल पाकिस्तान को लॉडर्स में हारने वाली अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं। वार्षिक बैठक के दौरान चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा की अगुआई में हुए। बैठक में अध्यक्ष के अलावा एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों और एपेक्स काउंसिल कमेटी के लिए सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। उन्होंने जिला सचिवों से आग्रह किया कि जमीनी स्तर पर सभी खिलाड़ियों को उचित अवसर प्रदान करें।
विज्ञापन

चहल की प्राथमिकता
- पंजाब में क्रिकेट से संबंधित आधारभूत ढांचे का विकास।
-प्राथमिकता के आधार पर मुल्लांपुर स्टेडियम का निर्माण करना।
-क्रिकेटरों के लिए अच्छे कोच और पर्याप्त सहयोगी स्टाफ उपलब्ध करवाना।
-सभी स्तरों पर नए खिलाड़ियों को समान अवसर और निष्पक्ष खेल प्रदान करने का प्रयास करना।
-सूबे में कॉरपोरेट लीग सहित स्कूल, कॉलेज में लीग शुरू करना, ताकि प्रतिभाओं को तराशा जाए।
-पंजाब को सभी स्तरों पर राष्ट्र की शीर्ष दो टीमों में शामिल करना। इनमें अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23, महिला और रणजी ट्रॉफी प्रमुख हैं।
क्वालीफाइड पायलेट को मानद सचिव का पद
वहीं क्वालीफाइड पायलेट माने जाने वाले दिलशेर खन्ना को एसोसिएशन के मानद सचिव का चुना गया। खन्ना को बिजनेस और मैनेजमेंट का खासा ज्ञाता माना जाता है।
अन्य चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार हैं
30 वर्षो से स्टेट और जिला स्तर क्रिकेट से जुड़े हुए सुरजीत राय को मानद संयुक्त सचिव, बिजेनसमैन और पीसीए के पुराने सदस्य राकेश वालिया को मानद कोषाध्यक्ष, व्यवसायी और एक नामी उत्पादक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गगन खन्ना को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपेक्स काउंसिल सदस्य
-रिषी पाहवा
-बिनवंत सिंह बेहगल
-संदीप सिंह
-गौरवदीप सिंह धालीवाल
-साहेबजीत सैंहबी
-अरविंद अबरोल
-आकाश राठौड़
-दक्ष प्रेम आजा
-विक्रम सिद्धू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed