{"_id":"574de3034f1c1b77071097e4","slug":"ch03-n-series-vehicles-owner-apply-for-high-security-number-plates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके पास सीएच03-एन सीरीज के वाहन हैं तो पढ़ें फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके पास सीएच03-एन सीरीज के वाहन हैं तो पढ़ें फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
ड्राइविंग
- फोटो : फाइल फोटो
सीएच03-एन सीरीज के वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए अब आप आवेदन कर सकते हैं। आरएलए के अनुसार जिनके वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर इस सीरीज का है, वे सादे कागज पर चेसी नंबर, इंजन नंबर, मेक और मॉडल की जानकारी के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही आरसी और बीमा की फोटोस्टेट कॉपी लगेगी। इस सीरीज के वाहन के मालिक को एक माह का समय हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए दिया गया है। अगर एक माह तक इस सीरीज के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगेगी तो ट्रैफिक पुलिस को चालान काटने के लिए कहा जाएगा। मालूम हो कि कार पर हाई सिक्योरिटी नंबर न लगाने पर दो और दोपहिया वाहन का एक हजार रुपये का चालान काटा जाता है।
विज्ञापन