फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CFO Nalini Malik arrested in Smart City scam chandigarh

चंडीगढ़ का स्मार्ट सिटी घोटाला: सीएफओ नलिनी मलिक गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर; जांच में नहीं दे रही सहयोग

Fri, 03 Apr 2026 02:32 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 02:32 AM IST
सार

आरोपी नलिनी मलिक ने फर्जीवाड़े के जरिये हरियाणा, ट्राइसिटी और दिल्ली-एनसीआर में करोड़ों रुपये की संपत्तियां खड़ी कर लीं। इन संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगालने के लिए पुलिस विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है।

विज्ञापन
CFO Nalini Malik arrested in Smart City scam chandigarh
नलिनी - फोटो : फाइल

विस्तार

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े 116 करोड़ रुपये के घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा ने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) नलिनी मलिक को मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, नलिनी मलिक ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने नगर निगम के तत्कालीन चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा और एक पूर्व आईएएस अधिकारी के कहने पर इस घोटाले को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी जांच में पूरा सहयोग नहीं कर रही और उसने कई अहम डिजिटल सबूत भी नष्ट कर दिए हैं। अब पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य मिटाने की धाराएं जोड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फर्जीवाड़े के जरिये हरियाणा, ट्राइसिटी और दिल्ली-एनसीआर में करोड़ों रुपये की संपत्तियां खड़ी कर लीं। इन संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगालने के लिए पुलिस विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है। यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी का पति भी अकाउंट ऑफिसर है और दोनों ने अपने पेशे का फायदा उठाते हुए इस पूरे नेटवर्क को अंजाम दिया। पुलिस कई दिनों से नलिनी मलिक की तलाश में दबिश दे रही थी। हाल ही में उसके करनाल में होने की सूचना मिली थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी मामले में पुलिस पहले ही क्रेस्ट के अकाउंटेंट साहिल कुक्कर को गिरफ्तार कर चुकी है जो फिलहाल पुलिस रिमांड पर है। इससे पहले प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर सिंह अबरोल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। 


इसके अलावा रिभव ऋषि, अभय कुमार और सीमा धीमान को भी हरियाणा से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई थी। इन आरोपियों ने पूछताछ में कई अधिकारियों की भूमिका का खुलासा किया था। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी बड़े खुलासे संभव हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों पर शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed