{"_id":"5bedb621bdec2269a642c598","slug":"cess-will-be-apply-on-registration-of-new-vehicle-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में नए वाहन खरीदना होगा महंगा, रजिस्ट्रेशन पर अब देना होगा इतना सेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में नए वाहन खरीदना होगा महंगा, रजिस्ट्रेशन पर अब देना होगा इतना सेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में अब नए वाहन खरीदना महंगा होगा। पंजाब सरकार ने सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए पैसा जुटाने के उद्देश्य से नए वाहनों की रजिस्ट्रेशन पर 10 फीसदी सेस लागू करने का फैसला लिया है। नए वाहनों की रजिस्ट्रेशन पर 10 फीसदी सेस को सोशल सिक्योरिटी सेस नाम दिया गया है, जो वाहन की कुल कीमत पर आधारित रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10 फीसदी रकम के तौर पर जुड़ेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा सरकार ने ट्रकों के जरिये ढोए जाने वाले सामान पर भी 10 फीसदी टैक्स लगाने का फैसला किया है। यह फैसला वित्त विभाग के उस निर्णय के तहत किया है, जिसमें अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए विभिन्न मदों पर उपकर लगाने की बात कही जा रही थी। राज्य सरकार को उम्मीद है कि इससे सालाना 300 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। यह सारी अतिरिक्त आय सामाजिक सुरक्षा फंड में जमा होगी। इसका उपयोग प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन और विधवा पेंशन समेत विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन